फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Governer will be in city today

 आज पंडित दीनदयाल प्रतिमा स्थल की नींव रखेंगे राज्यपाल

Sat, 24 Sep 2016 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 24 Sep 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
Governer will be in city today
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
लंबी कवायद के बाद आखिरकार गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापना का वक्त आ गया है।  दीनदयाल के जन्मशती के दिन रविवार को प्रतिमा स्थल का शिलान्यास होने जा रहा है। इसके लिए कुलाधिपति/ राज्यपाल राम नाईक रविवार को गोरखपुर आ रहे हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल शाम तीन बजकर 40 मिनट पर प्रतिमा स्थल की नींव रखेंगे। हालांकि प्रतिमा स्थापना स्थल अभी अंतिम रूप से तय नहीं है। स्थल का चयन खुद राज्यपाल करेंगे। कुलपति प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन के उद्यान या यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर प्रतिमा का संभावित स्थान है लेकिन इनमें से किस जगह प्रतिमा की नींव रखी जाएगी, इसका निर्णय राज्यपाल करेंगे। उधर, आयोजन को लेकर यूनिवर्सिटी में तैयारी का क्रम देर रात तक जारी रहा। आयोजन को बेहतर बनाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन हर कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अशोक कुमार करेंगे जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल मंचासीन होंगे। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोपहर बाद आयोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया। यूनिवर्सिटी परिसर में राज्यपाल का आगमन साढ़े तीन बजे हो जाएगा। इसके बाद नींव रखने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इस अवसर दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर प्रकाशित न्यूज लेटर का लोकार्पण भी राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। राज्यपाल अपने संबोधन में दीनदयाल से जुड़े अनुभवों को भी साझा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की रूपरेखा 

शाम 3:30 बजे : राज्यपाल का विश्वविद्यालय परिसर में आगमन
शाम 3:35 बजे :  राज्यपाल को गार्ड ऑफ  ऑनर
शाम 3:40 बजे : प्रतिमा स्थल की औपचारिक नींव रखी जाएगी
शाम 3:45 बजे : दीक्षा भवन में कार्यक्रम की शुरुआत
शाम 3:46 बजे : छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत और कुलगीत की प्रस्तुति
शाम 3:52 बजे : कुलपति द्वारा राज्यपाल का सम्मान 
शाम 3:55 बजे : पंडित दीनदयाल पर प्रकाशित न्यूज लेटर का लोकार्पण
शाम 3:58 बजे : कुलपति का स्वागत भाषण
शाम 4:05 बजे : राज्यपाल का संबोधन
शाम 4:30 बजे : राज्यपाल का प्रस्थान 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed