फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur region received first AC bus

गोरखपुर रीजन को मिली पहली एसी बस

Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन

गोरखपुर।

विज्ञापन
चार साल के प्रयास के बाद आखिरकार गोरखपुर रीजन को पहली एसी बस मुख्यालय से मिल गई है। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे रेलवे बस स्टैंड से बस लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। बस वापस लखनऊ से शाम चार बजे आएगी। तीन और एसी बसों के मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

गोरखपुर में अब तक आलमबाग, चारबाग डिपो की एसी बसें चल रहीं थीं। गोरखपुर रीजन में एक भी एसी बस नहीं थी। इसे क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव राय के प्रयासों का ही परिणाम बताया जा रहा है। बस रेलवे बस स्टैंड से सुबह साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए चलेगी। जो दो बजे तक लखनऊ पहुंचाएगी। लखनऊ से शाम चार बजे चलकर गोरखपुर रात साढ़े नौ बजे पहुंचेगी। बस के केवल बस्ती और फैजाबाद दो स्टॉपेज हैं। दोनों ही जगह बस बाईपास होकर जाएगी। टिकट काउंटर से बस का किराया 402 रुपये तथा ऑनलाइन बुक कराने पर यात्रियों को 422 रुपये देने हाेंगे। बस में कुल 45 सीटें हैं।

कानपुर तक चलने वाली एसी बस बंद

सोनौली से कानपुर तक चलने वाली एसी बस अब लखनऊ तक ही चल रही है। नेपाल की स्थिति बिगड़ने की वजह से परिवहन निगम ने यह निर्णय लिया है। रेलवे बस स्टैंड से बस का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। बस दोपहर ढाई बजे लखनऊ के लिए चलेगी।

एक एसी बस मिल गई है जिसे लखनऊ रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। तीन और एसी बस जल्द मिलने का आश्वासन मिला है।

महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed