{"_id":"5d5c563b8ebc3e6c9538ae25","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-news-gkp318357230","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों पर पट्टी बांध बाइक नही चला सके जादूगर शहंशाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों पर पट्टी बांध बाइक नही चला सके जादूगर शहंशाह
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में चल रहे मैजिक शो के मुख्य जादूगर शहंशाह का यहां की सड़कों पर आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाने का सपना पूरा नही हो सका। मंगलवार को मोहद्दीपुर के एक बाइक एजेंसी से निकलने वाली रैली को एडीएम सिटी ने हरी झंडी तो दिखाई लेकिन जादूगर की बाइक आगे नही बढ़ सकी। मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी ने रैली को रोक दिया।
शहर के बैंक रोड स्थित एक मैरेज हाउस में जादूगर शहंशाह का मैजिक शो चल रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश को को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को जादूगर अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर शहर की सड़कों पर 15 किमी बाइक चलाने वाले थे। रैली के मुख्य अतिथि एडीएम सिटी थे। तय समय और स्थान पर जादूगर अपने सहयोगियों के साथ पहुंच गए। एडीएम सिटी हरी झंडी दिखाकर वहां से चले गए। आंखों पर पट्टी बांधे जादूगर की बाइक आगे बढ़ने ही वाली थी कि मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गए और बाइक रैली को रोकते हुए आयोजक से रैली का अनुमति पत्र मांगा। लेकिन आयोजक अनुमति पत्र नही दिखा सके। इस दौरान पुलिस और आयोजक के बीच काफी देर तक बहस चलती रही। लेकिन इसका कोई निष्कर्ष नही निकला और पुलिस ने रैली को रोक दी ।