फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur mahotsav: women also take participate

गोरखपुर महोत्सव में महिलाएं भी दिखाएंगी हुनर

Mon, 25 Jan 2016 01:35 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur mahotsav: women also take participate
गोरखपुर महोत्सव में महिलाएं भी अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए महिलाओं से जुड़ी संगठनों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। महोत्सव में उनके लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डांस प्रतियोगिता के लिए 26 जनवरी को सेंट एंड्रयूज कॉलेज में सुबह ग्यारह बजे से ऑडिशन होगा। यह जानकारी संयोजक डॉ. सुरहिता करीम व सह संयोजक डॉ. प्रीति चंद्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि महोत्सव मे महिलाओं के लिए 29 जनवरी को मेंहदी एवं मेकअप विदाउट मिरर, 30 को फ्लावर डेकोरेशन एवं फूड विदाउट फायर तथा 31 जनवरी को लोक नृत्य एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उम्र 18 साल से ज्यादा होना चाहिए। विजेताओं के लिए आकर्षक उपहार होंगे जो प्रतियोगिता के तुरंत बाद ही दे दिए जाएंगे। महिलाओं को प्रतियोगिता में शामिल करने के लिए इनरव्हील क्लब, इनरव्हील होलोराइजर, सर्वोदय महिला मंडल, अग्रवाल महिला मंडल, खत्री महासभा समेत 15 संस्थाओं की सदस्य अहम भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि महिलाओं में हुनर की कमी नहीं है और वह इसमें शामिल होकर इसे साबित कर देंगी। रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म चार जगहों मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सेंट पॉल्स स्कूल, होटल विवेक, बेतियाहाता में फर्नस एंड पेटल्स और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट में मिल रहे हैं। महोत्सव की वेबसाइट www.gorakhpurmahotsav.com से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इस दौरान मधुलिका सिंह, पुष्पिता लाहिड़ी, निशा जिंदल, मीरा करमचंदानी उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed