फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur jail

जेल में उत्पात मचाने वाले सात बंदी दूसरे जेल भेजे गए

Sun, 03 Nov 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur jail
जेल में उत्पात मचाने वाले सात बंदी दूसरे जेल भेजे गए
विज्ञापन

गोरखपुर।मंडलीय कारागार में उत्पात मचाने वाले सात बंदियों को शनिवार को दूसरे जिलों की जेलों में भेज दिया गया है। हालांकि डीआईजी जेल की रिपोर्ट मिलने के बावजूद अब तक बवाल के लिए जिम्मेदार जेल अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। शासन से अनुमति मिलते ही शनिवार की रात बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया। माना जा रहा है कि इन बंदियों के शिफ्ट किए जाने से जेल में गुटबाजी खत्म होगी।
जानकारी के मुताबिक कोईल यादव को बुलंदशहर, गोविंद यादव को अलीगढ़, रोशन अली को बाराबंकी, चंदन राय को कानपुर देहात, दानिश को झांसी, बिट्टू यादव को बांदा और राजकुमार यादव को कानपुर नगर जेल भेजा गया है। कोईल और गोविंद समेत अन्य भेजे गए बंदी ही जेल में उत्पात के मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं। 11 अक्तूबर की सुबह जेल में बंदियों ने उत्पात मचाया था। जेल के अंदर बवाल की सूचना पर डीएम और एसएसपी ने फोर्स के साथ मोर्चा संभाला था और साढ़े सात घंटे के बवाल के बाद जेल में बंदी शांत हुए थे। इस प्रकरण में शाहपुर थाने में 271 बंदियों के खिलाफ केस भी दर्ज है।
विज्ञापन

जेल में बवाल की जांच डीआईजी जेल ने पूरी करके 18 अक्तूबर को रिपोर्ट एडीजी को सौंपी थी। जिसमें जेल कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी। इस मामले में अभी कार्रवाई लंबित है लेकिन इस बीच जेल प्रशासन की ओर से भी उत्पाती बंदियों को दूसरे जेल भेजने की सिफारिश पर शासन से अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed