{"_id":"5da77f588ebc3e016d63268b","slug":"gorakhpur-flight-gorakhpur-city-news-gkp325780265","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से बंद हो जाएगी मुंबई की दूसरी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से बंद हो जाएगी मुंबई की दूसरी फ्लाइट
Thu, 17 Oct 2019 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से गोरखपुर से मुंबई के लिए जाने वाली स्पाइस जेट की दूसरी उड़ान 27 अक्तूबर से बंद हो जाएगी। स्पाइस जेट ने टिकटों की बुकिंग भी बंद कर दी है। दिवाली के बाद से यह तीन महीने तक बंद रहेगी। दिन जल्दी ढल जाने और शाम के बाद उड़ान की अनुमति नहीं होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा 28 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू होने से सभी फ्लाइटों का समय बदल जाएगा। नया टाइम टेबल अभी जारी नहीं हुआ है।
वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट से आठ उड़ानें हो रही हैं। इनमें दिल्ली के लिए स्पाइस, इंडिगो और स्पाइस जेट की तीन सेवा शामिल है। इसी तरह मुंबई के लिए स्पाइस की दो, बंगलूरू, कोलकाता और हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक-एक उड़ान होती है। मुंबई के लिए स्पाइस जेट की दोपहर बाद 3.10 और फिर शाम को पांच बजे से फ्लाइट है।
विंटर शेड्यूल में फ्लाइट का समय बदलकर और पहले का होगा। टर्मिनल छोटा होने की वजह से मुंबई की दूसरी फ्लाइट का समय शिफ्ट करने में दिक्कत हो रही है। उधर, सुरक्षा वजहों को लेकर एयरफोर्स प्रशासन की तरफ से दिन ढलने के बाद उड़ान की अनुमति नहीं है। ऐसे में शाम को फ्लाइट होने की वजह से एयरफोर्स प्रशासन की तरफ से उड़ान की अनुमति नहीं मिल पा रही । माना जा रहा है कि ठंड का मौसम खत्म होने पर ही मुंबई की दूसरी उड़ान शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
चेन्नई, लखनऊ की उड़ानें भी लटकीं
विंटर शेड्यूल शुरू होने के साथ ही इंडिगो और एयर इंडिया, गोरखपुर से चेन्नई और लखनऊ के लिए उड़ान शुरू करने की तैयारी में थे। मगर, गोरखपुर से होने वाली उड़ानों की संख्या अधिक होने और शाम के बाद उड़ान के लिए एयरफोर्स प्रशासन से अनुमति नहीं मिल पाने की वजह से इन दोनों शहरों के लिए भी उड़ान शुरू होने में अभी विलंब संभव है।
एप्रेन लाइट लगने में भी अभी देरी
रन-वे से टर्मिनल तक के बीच की दूरी में छाए रहने वाले अंधेरे को दूर करने के लिए गोरखपुर एयरपोर्ट पर करीब 30 लाख की लागत से एप्रेन लाइट लगाई जानी है। अनुमति नहीं मिल पाने की वजह से अभी इसे लगाए जाने का काम भी नहीं शुरू हो पा रहा।
नया टर्मिनल बनने के बाद बढ़ेगी उड़ान की संख्या
टर्मिनल छोटा होने की वजह से अभी चाहकर एयरपोर्ट प्रशासन नई उड़ाने नहीं शुरू कर पा रहा है, मगर अगले साल तक 350 यात्रियों की क्षमता वाला नया टर्मिनल बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। करीब 22 करोड़ की लागत से बनने वाले तीसरे टर्मिनल के लिए स्वीकृति मिलने के साथ ही टेंडर आदि की भी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। तीन तल का यह टर्मिनल सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
इसके बन जाने से गोरखपुर से विभिन्न शहरों के लिए कई नई उड़ानों के साथ ही दिल्ली-मुंबई और कोलकाता आदि शहरों के लिए उड़ानों की संख्या में भी इजाफा हो सकेगा। लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा आदि शहरों के लिए क्षेत्रीय सेवाओं के तहत उड़ानें शुरू होनी है। इसके अलावा भविष्य में काठमांडू के लिए भी उड़ान शुरू करने की तैयारी है।
विंटर शेड्यूल में विमानों के समय बदल रहे हैं। शाम के बाद एयरफोर्स की तरफ से उड़ान पर रोक है। मुंबई जाने वाली स्पाइस जेट की दूसरी फ्लाइट की उड़ान के लिए अनुमति मांगी गई थी, मगर मिली नहीं जिससे यह सेवा बंद करनी पड़ रही है। - अनिल कुमार द्विवेदी, निदेशक, गोरखपुर एयरपोर्ट