{"_id":"572cf3334f1c1bbc4d5cd301","slug":"gorakhpur-film-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिरोध की धुन पर दस्तावेजी सिनेमा की होगी गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिरोध की धुन पर दस्तावेजी सिनेमा की होगी गूंज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
short film
- फोटो : short film
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वें गोरखपुर फिल्म महोत्सव की तारीख पक्की हो चुकी है और इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। 14-15 मई को आयोजित इस दो दिवसीय फिल्म महोत्सव की शुरुआत इस बार प्रतिरोध के संगीत की धुन से होगी। फिर शुरू होगा दस्तावेजी और फीचर सिनेमा का सिलसिला। बच्चों के मनोरंजन का भी पूरा ख्याल रखा गया है। फेस्टिवल का एक सेशन बाल फिल्मों व बाल संगीत के नाम है। इस मौके पर राहुल राय, तरुण मिश्र, इफ्त फातिमा और पुष्पा रावत जैसे फिल्मकार मौजूद रहेंगे।
गोरखपुर फिल्म सोसाइटी और जन संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह फिल्म फेस्टिवल पिछले साल की तरह इस बार भी सिविल लाइंस के गोकुल अतिथि भवन में होगा। फिल्म सोसायटी के समन्वयक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार फेस्टिवल में सात डाक्यूमेंट्री, एक फीचर फिल्म और चार म्यूजिक वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फेस्टिवल के शुभारम्भ का समय 14 मई को दोपहर साढ़े 12 बजे रखा गया है। पहले सत्र की शुरुआत चार म्यूजिक वीडियो से होगी, जिसमें प्रतिरोध की धुन साफ महसूस की जा सकेगी। उसके बाद चर्चित मराठी फीचर फिल्म ‘कोर्ट’ का प्रदर्शन होगा। पहले ही दिन डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘आईएम नागेश्वर राव स्टार’ और ‘फैक्ट्री’ भी दिखाई जाएगी। मनोज सिंह ने बताया कि पहले दिन शाम चार बजे रामकृष्ण मणि स्मृति व्याख्यान होगा, जिसमें हैदराबाद इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रो. लाल्टू मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
दूसरे दिन का पहला सत्र बच्चों के नाम होगा। जिसमें दो बाल फिल्म ‘कंचे’, ‘पोस्टकार्ड’ और ‘महक मिर्जा’ दिखायी जाएंगी। फेस्टिवल का समापन साहिर लुधियानवी की याद में आयोजित एक कार्यक्रम से होगा, जिसे डॉ. अजीज अहमद प्रस्तुत करेंगे।