{"_id":"58a0bb524f1c1b5f37d8468f","slug":"gorakhpur-defeated-to-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":" गोरखपुर के शैलेंद्र का आलराउंड प्रदर्शन, बस्ती हारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के शैलेंद्र का आलराउंड प्रदर्शन, बस्ती हारी
Updated Mon, 13 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बल्लेबाजी करता हुआ बस्ती का खिलाड़ी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर क्रिकेट टीम ने शैलेंद्र यादव के दोहरे प्रदर्शन से बस्ती पर जीत हासिल कर ली। शैलेंद्र के 42 रन और 2 विकेट की बदौलत लक्ष्य हासिल करना काफी आसान हो गया। इस तरह से गोरखपुर ने बस्ती को 3 विकेट से हरा दिया। बस्ती के आन्जेन्य सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 58 रन की पारी खेली, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी साबित हुई।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंतर जनपदीय अंडर- 16 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सेंट एंड्रयूज महाविद्यालय पर किया गया। शनिवार को गोरखपुर और बस्ती की टीम के बीच मैच खेला गया। मैच में गोरखपुर की टीम ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। निर्धारित 45 ओवर के मैच में 39.4 ओवर में बस्ती ने सभी विकेट खोकर 154 रन का लक्ष्य गोरखपुर के सामने रखा। बस्ती की तरफ से आन्जेन्य सूर्यवंशी ने 58 रन, किशन ने 32 रन, अखिलेश ने 29 रन तथा अमृेश ने 13 रन का योगदान दिया।
गोरखपुर की ओर से आयुष नायक, अभिषेक त्रिपाठी और शैलेंद्र यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। अनुराग, अमिताभ मिश्रा और सत्यम ने 1-1 विकेट लिया। गोरखपुर की टीम ने 39 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गोरखपुर की ओर से शैलेंद्र ने 42रन, चक्रधर ने 25, निखिल ने 15, आनंद और प्रवीण ने 12-12 रन का योगदान दिया। बस्ती के मोहित ने 5 विकेट, अमित पांडेय और हुमैद ने 1-1 विकेट चटकाए।