फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur crime

युवती के घर के बाहर प्रॉपर्टी डीलर ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 24 Nov 2019 03:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 03:10 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur crime
खोराबार इलाके में खुदकुशी करने वाला बलराम यादव - फोटो : अमर उजाला

इलाके के कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पास चंद्रिका कॉलोनी में शनिवार की रात 9 बजे के करीब एक तरफा प्यार में प्रॉपर्टी डीलर बलराम यादव (25) ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना से घबराई युवती अपनी मां के साथ फरार हो गई मगर सात साल के बच्चे को वहीं छोड़ दिया।

विज्ञापन


सूचना पर गई पुलिस को बच्चे ने पूरा घटनाक्रम बताया है, जिसके बाद पुलिस ने खुदकुशी करार दिया। पहले पुलिस को गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। मृतक बलराम के जेब से पुलिस को गोली भी मिली है। हालांकि असलहा अभी नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खोराबार के मद्रहवां टोला निवासी बलराम यादव (25) जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करते थे। शनिवार की शाम छह बजे के करीब घर से एक दावत में जाने की बात कहते हुए निकले थे। रात 9 बजे के करीब बलराम युवती के घर के बाहर पहुंचे। इस युवती ने बलराम के खिलाफ 04 सितंबर को कैंट थाने में छेड़खानी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के घर के बाहर बलराम ने खुद को गोली मारी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में पता चला कि बलराम के कान के पास गोली मारी गई है, जो सिर को छेदते हुए पार हो गई थी। बलराम की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी। कोई बच्चा नहीं है।

बच्चे ने यह बताई पूरी घटना
युवती के सात वर्षीय भाई ने बताया कि बलराम घर में आया था और मीट खाने के बाद बहन का हाथ पकड़कर जबरन बाहर ले जाने लगा। मना करने पर गेट के पास उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस का कहना है कि जिस गन से खुदकुशी की गई है, उसे युवती ने डर के कारण कहीं छिपा दिया है।

गोरखनाथ थाने में भी युवती ने केस कराया था
युवती ने बलराम के खिलाफ कैंट थाने के साथ ही गोरखनाथ थाने में भी केस दर्ज कराया था। तब वह जेल भी गया था। दरअसल, युवती से पहले उसकी दोस्ती थी लेकिन शादी होने के बाद युवती ने उससे दोस्ती खत्म कर ली। इसके बावजूद बलराम जबरन उससे बात करने की कोशिश करता था।

आजिज होकर ही कैंट व गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कराया था। उसके मुताबिक चार सितंबर को छेड़खानी से मना करने पर बलराम ने मुंह पर गुटखा थूक दिया था। इस मामले में भी कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया था।


छानबीन में मामला खुदकुशी का सामने आया है। एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को गोली मारी है। घटना से डरी युवती व उसकी मां कहीं चली गई हैं। मगर सात साल का बच्चा घर में है, जो पूरी घटना बता रहा है।
डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed