फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur crime

खुलेआम सिलेंडर से गैस कर रहे थे चोरी

Sun, 03 Nov 2019 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur crime
Gorakhpur crime - फोटो : GORAKHPUR CITY
सिलिंडर से खुलेआम चोरी कर रहे थे रसोई गैस
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में एलपीजी सिलिंडरों से गैस चोरी करने वालों का धंधा खूब फल-फूल रहा है और आपूर्ति विभाग आंखें बंद किए बैठा है। मौसम सर्द होने के साथ रसोई गैस की मांग बढ़ी है तो कालाबाजारी भी तेज हो गई है। धंधेबाज गैस सिलिंडर लोगों के घर पहुंचाने से पहले खाली सिलिंडर में थोड़ी गैस भर लेते हैं। कई सिलिंडरों में से थोड़ी-थोड़ी गैस भरकर नया सिलिंडर तैयार कर ब्लैक में बेंच दिया जा रहा है। बीते दिन शास्त्रीपुरम में वेंडरों की इसी कालाबाजारी का वीडियो बनाकर स्थानीय युवक विनय मिश्रा ने वायरल किया था। यह वीडियो अमर उजाला के पास उपलब्ध है।
सिलिंडरों से गैस चुराने का यह धंधा इतने सुनियोजित, संगठित तरीके चल रहा है कि प्रशासन या संबंधित कंपनी को भनक तक नहीं लगा पाती है। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग शिकायतों के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं करता। करीब एक हफ्ते पहले शास्त्रीपुरम इलाके में वेंडर अजय गुप्ता की गाड़ी में भी कुछ ऐसा ही खेल स्थानीय युवक विनय मिश्रा ने पकड़ा। गाड़ी में दो युवक भरे सिलिंडर की गैस खाली सिलिंडर में भर रहे थे। विनय ने इसका वीडियो बना लिया। उन्होंने युवकों से जब इस बारे में पूछा तो वे दोनों घबरा गए और आनन फानन में गाड़ी लेकर वहां से चले गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोरखनाथ थाने में उसी गाड़ी से निशुल्क सिलेंडर पहुंचाया जाता है इसलिए थाना पुलिस संबंधित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन

आरोपों पर लगे झल्लाने
हमने वेंडर अजय गुप्ता से इन आरोपों के बारे में उनका पक्ष जानना चाहा तो वे फोन पर ही झल्लाने लगे। बोले, आरोप लगा था लड़कों को निकाल दिया। गाड़ी भी शुक्रवार को बेच दी। थाने पर सिलेंडर आपूर्ति की बात पूछने पर उन्होंने कहा कि फोन पर नहीं इस संबंध में मिलकर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला गंभीर है। वीडियो की प्रमाणिकता जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आनंद सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी
आरोप सरासर गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। किसी पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जाता। गलत काम करने की जानकारी होते ही संबंधित पर खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती है।
प्रवीण सिंह, सीओ गोरखनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed