फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur crime

युवती से सामूहिक दुष्कर्म फिर नेपाल के वेश्यालय में बेचा

Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 17 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur crime
पीड़ित युवती - फोटो : Amar Ujala

मां के इलाज का बहाना बनाकर अगवा करने, सामूहिक दुष्कर्म और फिर नेपाल के वेश्यालय में बेचने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने मौसरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एसएसपी के आदेश पर कैंपियरगंज पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, मानव तस्करी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपितों के घर पुलिस ने दबिश दी, मगर वे पकड़ में नहीं आए।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक वह पांच अक्तूबर को वेश्यालय के संचालकों के चंगुल से छूटकर किसी तरह से घर आई। थाने में तहरीर दी, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी से फरियाद की। दर्ज एफआईआर के मुताबिक वारदात में इंगलेश, धीरज यादव, अनिल, युवती के मौसेरे भाई को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


घटना 13 अगस्त की है। घटनावाले दिन युवती चौराहे की ओर किसी काम से गई थी। उसी दौरान इंगलेश मिला और मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर बाइक रोकी और अस्पताल का पता पूछने के बहाने फोन करके अपने तीन साथियों को बोलेरो लेकर बुला लिया। युवती को असलहा सटाकर हत्या करने की धमकी देते हुए गाड़ी में बैठा लिया गया, फिर नेपाल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके बाद उसे वेश्यालय में ले जाकर बेच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि सभी आरोपी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त हैं। वेश्यालय में लोगों ने बताया कि इसके पहले भी इंगलेश, धीरज आदि कई युवतियों कोे लाकर बेच चुके हैं। उसके बदले मिली रकम से आरोपियों ने बोलेरो खरीदी है और अन्य संपत्तियां अर्जित की है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।


पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़ में आने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। पता चलेगा कि युवती को कितने रुपये में बेचा गया था और उसे नेपाल में कहां रखा गया था ? युवती इस संबंध में कुछ खास नहीं बता पा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed