{"_id":"570bbb5b4f1c1b673d4a6ab8","slug":"gorakhpur-cith-lightend-with-led-bulb","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी बल्बों से रोशन होगा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलईडी बल्बों से रोशन होगा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 11 Apr 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
एलईडी बल्ब
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बचाओ अभियान के तहत अब शहर एलईडी बल्बों से रोशन होगा। इसके लिए शहर में लगे 28 हजार हैलोजन और सोडियम स्ट्रीट लाइटों के बल्बों को बदल दिया जाएगा। नगर निगम ने इस संबंध में तैयारी पूरी कर ली है। सामानों की खरीद के लिए सोमवार को निविदा निकाली गई। इसमें ब्रांडेड कंपनियों के साथ कई अन्य ने निविदा में हिस्सा लिया।
शहर को एलईडी बल्बों से रोशन करने का प्रस्ताव नगर निगम ने पिछले दिनों शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद सोमवार को निविदा निकाली गई। एलईडी बल्बों के लगने के बाद बिजली की 50 प्रतिशत तक की बचत होगी।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रबीश चंद ने बताया कि शहर में तकरीबन 28 हजार स्ट्रीट लाइट के प्वाइंट हैं इसमें सभी हैलोजन या सोडियम लाइटें हैं।
इसमें काफी ज्यादा बिजली की खपत होती है। इनके अलावा छह हजार खंभों पर स्ट्रीट लाइट प्वाइंट नहीं हैं। एनर्जी सेविंग अभियान के तहत 28 हजार स्ट्रीट सोडियम और हैलोजन लाइट प्वाइंट को एलईडी में बदला जाएगा। इसमें 40, 45, 90 और 120 वॉट के बल्ब लगाए जाएंगे।