फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Boy Himanshu Gaurav Singh got 14th rank in JEE Main Exam

गोरखपुर के लाल ने जेईई मेन में लहराया परचम, पहले ही प्रयास में कर दिखाया ये कमाल

Tue, 30 Apr 2019 11:59 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 30 Apr 2019 11:59 AM IST
सार

- पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया में 14 वीं रैंक व यूपी टॉपर बने हिमांशु  - ओबीसी में आल इंडिया रैंक प्रथम,  हंड्रेड पर्सेंटाइल मार्क्स आए

विज्ञापन
Gorakhpur Boy Himanshu Gaurav Singh got 14th rank in JEE Main Exam
हिमांशु गौरव सिंह

विस्तार

एकेडमिक हाइट्स, जंगल धूसड़ से इसी बार 12वीं की परीक्षा देने वाले हिमांशु गौरव सिंह की ज्वाइंट इंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन में आल इंडिया की 14वीं रैंक है। यूपी में वे पहली रैंक हासिल कर टॉपर बने हैं। जबकि ओबीसी में आल इंडिया टॉपर हैं।  हिमांशु ने पहले ही प्रयास में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने हंड्रेड पर्सेंटाइल प्राप्त किया है। अब वह जेईई एडवांस का पेपर देंगे। इसका आयोजन आईआईटी में दाखिले के लिए होता है। जेइेई मेन में अच्छी रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थी ही एडवांस का पेपर देते हैं।

विज्ञापन


जेईई मेन के टॉपर हिमांशु की पढ़ाई गोरखपुर से हुई है। पिता लवकुश सिंह कौशांबी के राजकीय पालीटेक्निक में इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष हैं। हिमांशु की सफलता से गदगद लवकुश कहते हैं कि बेटे से माता-पिता की पहचान हो, यह कौन नहीं चाहता। पहले ही प्रयास में हिमांशु ने सफलता का परचम लहराया है।
विज्ञापन


हिमांशु का इरादा आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक करना है। इसके बाद उसकी रिसर्च करने की योजना है। 10 वीं में हिमांशु ने 10 सीजीपीए हासिल किए थे। एकेडमिक हाइट्स स्कूल के प्रबंधक संजीव कुमार ने हिमांशु को बेहतरीन रैंक लाने पर बधाई दी है। कहा है कि हिमांशु ने अभी 12वीं की परीक्षा दी थी अब जेईई मेन में बढ़िया रैंक हासिल करके गोरखपुर का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की पढ़ाई की खातिर मां ने छोड़ी सरकारी नौकरी
हिमांशु की कामयाबी में मां रूपा सिंह का अहम योगदान है। रूपा ने तीन बार नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) उत्तीर्ण किया है। साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रतियोगी परीक्षा को पास कर शिक्षक बनीं। लेकिन हिमांशु की पढ़ाई व देखरेख के लिए केंद्रीय विद्यालय की नौकरी छोड़ दी। वह इस वक्त बेटे के साथ नई दिल्ली में हैं। हिमांशु ओलंपियाड की तैयारी में लगे हैं। 

भाई भी पढ़ाई में अव्वल
हिमांशु के छोटे भाई अंशुमान भी पढ़ाई में अव्वल हैं। वह एकेडमिक हाइट्स जंगल धूसड़ में कक्षा 10वीं के छात्र हैं। कॉलेज प्रबंधक संजीव ने बताया कि अंशुमान भी पढ़ाई में ध्यान लगाते हैं। बड़े भाई की तरह वह भी कामयाबी की इबारत लिख सकते हैं।

केमिस्ट्री ओलंपियाड के ऑल इंडिया टॉपर हैं हिमांशु
17 वर्षीय हिमांशु गौरव केमिस्ट्री ओलंपियाड के ऑल इंडिया टॉपर हैं। जल्द ही वह  होमी भाभा रिसर्च सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद विश्व स्तर पर होने वाले ओलंपियाड में हिमांशु भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हिमांशु फिजिक्स और मैथ ओलंपियाड में भी अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed