{"_id":"58f0d88f4f1c1bbc4ccf5302","slug":"good-friday-is-celeberated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर याद किया प्रभु यीशु का बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर याद किया प्रभु यीशु का बलिदान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Apr 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर चर्चों में विशेष प्रार्थना हुई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड फ्राइडे पर शहर के सभी चर्चों में कार्यक्रम आयोजित हुए। मसीही समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और विशेष प्रार्थना की। पुरोहितों ने प्रभु यीशु के सात वचनों का मर्म समझाया।
महानगर के सभी चर्चों में शुक्रवार को गुड फ्राइडे यानी प्रभु यीशु का बलिदान दिवस मनाया गया। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर के मुख्य पुरोहित संजय विंसेंट ने कहा कि गुड फ्राइडे का पर्व इंसान से प्रेम करने का संदेश देता है। अन्य चर्चों में रेव्ह जेके लाल, रेव्ह रोशन लाल, रेव्ह ईश्वर दयाल, बरेला बेंजमन, रेव्ह डेविड अंड्रियास आदि ने लोगों को प्रभु यीशु के अंतिम सातों वचन समझाए। बताया कि 2017 वर्ष पूर्व आज ही के दिन प्रभु यीशु ने बलिदान दिया था। पिता परमेश्वर की योजना थी कि समस्त मानव जाति को पवित्र रक्त के जरिए पापों से छुटकारा मिले।
पुरोहितों ने कहा कि प्रभु के बलिदान से मानव के पापों की क्षमा होती है और मानव पाप के कर्ज से स्वतंत्र हो जाता है। लगभग 9 घंटे तक क्रूस पर लटके ईसा मसीह ने अंतिम समय में क्रूस पर ही सात बातें कहीं थीं। चर्च के क्वायर ने मधुर गीत ‘जालिम बहुत था जमाना, कोड़ों से उनको मारा, सहता रहा सितम को, उफ तक किया ना मसीह ने’ गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। चर्चों में बड़ी संख्या में मसीही सेवादार मौजूद थे। क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक के पुरोहित रेव्ह डीकेन डीआर लाल और नई दिल्ली से आए पास्टर विंसेंट बेंजामिन ने प्रभु यीशु मसीह की सातों बातों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
सभी मोहल्लों से आज रात निकलेगी झांकी
मसीही सेवक बीपी अलेक्जेंडर ने बताया की शनिवार रात 12 बजे सभी मोहल्लों से प्रभु के पुनर्जन्म की झांकी निकाली जाएगी। लोगों में होड़ होती है कि उनकी झांकी सबसे आकर्षक हो। सुबह चार बजे तक सभी मोहल्लों की झांकियां सेंट जॉन स्कूल प्ले ग्राउंड पहुंचेंगी। इसके बाद रविवार सुबह नौ बजे सेंट जॉन चर्च में ईस्टर की विशेष प्रार्थना होगी। अन्य चर्चों में भी रविवार को विशेष प्रार्थना होगी।