फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GMs says, 'increase the coach and tranportation of goods'

अतिरिक्त कोच लगाएं, माल ढुलाई बढ़ाएं

Fri, 01 Jul 2016 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 01 Jul 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
GMs says, 'increase the coach and tranportation of goods'
train - फोटो : amar ujala
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने और उससे बढ़ने वाले खर्च की भरपाई पर मशविरा करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने शुक्रवार को सभी विभागाध्यक्ष, तीनों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक और मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। महाप्रबंधक बैठक कक्ष में हुई इस बैठक में जीएम राजीव मिश्र ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर रेलकर्मियों के वेतन एवं एरियर का भुगतान समय से करने के लिए पूरी तैयारी कर ली जाए।
विज्ञापन


वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू होने से रेलवे पर बढ़ने वाले आर्थिक बोझ की चर्चा करते हुए जीएम ने कहा कि इसे संतुलित करने के लिए आय में बढ़ोतरी तथा गैर संरक्षा मदों में कटौती करनी होगी। आय बढ़ाने के लिए उन्होंने गाड़ियों में अतिरिक्त कोच लगाने तथा माल लोडिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जीएम ने संरक्षा से जुड़े खाली पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। यात्री सुख-सुविधा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विभिन्न स्टेशनों के लिए स्वीकृत एस्केलेटर एवं लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने  ‘निर्भया फंड’ के तहत महत्वपूर्ण स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया। बैठक में तीनों मंडल के मंडल रेल प्रबंधकों और प्रमुख विभागाध्यक्षों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से अपने-अपने मंडलों एवं विभागों में किए गए विकासपरक कार्यों की समीक्षात्मक रिपोर्ट भी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed