फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Girls performance in Jasn-e-aazadi programme

देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने मन मोह लिया

Sat, 06 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 06 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Girls performance in Jasn-e-aazadi programme
बाल स्वर सेवा संस्थान द्वारा आयोजित जश्न-ए-आजादी कार्यक्रम में सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
बालस्वर सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आरपीएम एकेडमी में जश्न-ए-आजादी समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान बच्चों ने देशभक्ति भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि बालस्वर अपने नाम के अनुरुप बच्चों के स्वर को मुखर करने के लिए मंच प्रदान करता है। बच्चे के मन में भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और राष्ट्रभक्त की भावना पैदा करने के लिए हर वर्ष गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में याद करो कुर्बानी कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों के प्रति उत्तरदायित्व की भावना दर्शाता है।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार शाही, प्रधानाचार्या लता द्विवेदी, आचिन्त्य लाहिड़ी, जीतेंद्र देव उपाध्याय, राजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं पल्लवी श्रीवास्तव, शिवांगी दुबे, आयुष दुबे, शाहिल वर्मा ने देशभक्ति नृत्य कर सबका मन मोह लिया।  इस अवसर पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, जीतेंद्र देव उपाध्याय, अमरचंद श्रीवास्तव, तनवीर आलम, कृष्णा आदि मौजूद रहे। संचालन अनन्या राय व अंशिका पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed