फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   girl injurd in wall fall

शौचालय तोड़ने में दीवार की ईंट गिरी, बच्ची घायल

Sun, 13 Oct 2019 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
girl injurd in wall fall
सूरजकुंड कॉलोनी अम्बेडकर नगर डोमखाना में शौचालय तोड़ने के दौरान ईंट गिरने से घायल बच्ची।
शौचालय तोड़ने में दीवार की ईंट गिरी, बच्ची घायल
विज्ञापन

गोरखपुर। सूरजकुंड कॉलोनी वार्ड के अंबेडकरनगर में जर्जर हो चुके शौचालय को तोड़ने के दौरान दीवार की ईंट की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके हाथ की हड्डी टूट गई और पैर में भी काफी चोटें आईं। गुस्साए लोगों ने हंगामा करने के साथ ही जेसीबी चालक को बंधक बना लिया। क्षेत्रीय पार्षद ने ठेकेदार की ओर से बच्ची के पिता को कुछ सहायता राशि देने और इलाज कराने के आश्वासन पर मामले को शांत कराया।
सूरजकुंड कॉलोनी अंबेडकर नगर में डोमखाना में जर्जर शौचालय को तोड़कर स्कूल बनाया जाना है। शनिवार को नगर निगम के जेसीबी चालक द्वारा शौचालय को ध्वस्त किया जा रहा था। इस दौरान कुछ ईंट बैजू की बेटी चिंकी पर गिर गई। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। साथ ही पैर में भी काफी चोट आई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। ड्राइवर को पकड़कर बिठा लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। वहीं जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय नागरिक जमशेद जिद्दी वहां पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। नगर निगम के चीफ इंजीनियर ने क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि जुबैर अहमद से बात की। इसके बाद वहां पहुंचे जुबैर अहमद ने बातचीत कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

जर्जर शौचालय को ध्वस्त कर विद्यालय का निर्माण किया जाना है। ठेकेदार द्वारा इसे तोड़ा जा रहा है, लेकिन इस दौरान ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि ने वहां जाकर मामले को शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश चंद, चीफ इंजीनियर
बच्ची को चोट आई है। ठेकेदार ने बच्ची के इलाज का आश्वासन दिया है।
जुबैर अहमद, पार्षद प्रतिनिधि, सूरजकुंड धाम नगर वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed