{"_id":"57694c6e4f1c1b8c1bb480a4","slug":"gda-build-404-flats-at-deoria-bypass","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया बाईपास पर जीडीए बनवाएगा 404 फ्लैट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया बाईपास पर जीडीए बनवाएगा 404 फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 21 Jun 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय लोहिया फेज-2 लांच करते हुए
- फोटो : mahesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए ने देवरिया बाईपास पर पक्षी विहार के सामने लोहिया फेज दो के तहत 404 फ्लैट की योजना मंगलवार को लांच कर दी। इनमें टू बीएचके के 64 और वन बीएचके के 340 फ्लैट बनेंगे। जीडीए की तरफ से फ्लैट की कीमत दस से 26 लाख रुपये रखी गई है। आवेदन फार्म की बिक्री 24 जून से शुरू हो जाएगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।
जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय ने मंगलवार को योजना लांच की। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 3.70 एकड़ भूमि में अल्प आय एवं दुर्बल आय वर्ग के लोगों के लिए समाजवादी आवास योजना के तहत फ्लैट का निर्माण कराया जा रहा है। इसे लगभग दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर समेत तीन मंजिली योजना के एक ब्लाक में 16 फ्लैट होंगे। वीसी ने बताया कि फ्लैट में पानी, बिजली, सीवर, पार्क सहित पार्किंग की भी सुविधाएं दी जाएंगी। जीडीए सार्वजनिक आरओ सिस्टम भी लगाएगा जिससे लोगों को कम कीमत पर पानी मिल सके।
9.82 लाख में मिलेगा फ्लैट
योजना के तहत टू बीएचके के 64 फ्लैट होंगे। 51.66 वर्ग मीटर कारपेट एरिया वाले फ्लैट की कीमत 25.93 लाख होगी। वन बीएचके के फ्लैट को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। कारपेट एरिया के आधार पर फ्लैट की कीमत तय की गई है। इसकी कीमत 9.82 लाख से 18.50 लाख के बीच होगी। टू बीएचके फ्लैट में दो बेडरूम, एक हाल, एक बाथरूम, किचन और तीन बालकनी होंगी, वहीं वन बीएचके में एक बेडरूम, हाल, एक बाथरूम, टॉयलेट और एक बालकनी होगी।