फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   games

वर्ल्ड प्रतियोगिता में गोविवि के दो खिलाड़ी चयनित

Fri, 05 Jul 2019 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
games
वर्ल्ड विश्वविद्यालय गेम्स : गोरखपुर विश्वविद्यालय के दो होनहार करेंगे भारतीय टीम प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

गोरखपुर। इटली के नपोली शहर में तीन जुलाई से शुरू हए वर्ल्ड विश्वविद्यालय गेम्स 2019 में गोरखपुर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स टीम के दो खिलाड़ी विपिन कुमार पटेल एवं नीरज चौरसिया भारतीय विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता 14 जुलाई तक होगी।
विपिन पटेल 10000 मीटर दौड़ एवं नीरज चौरसिया 20 किलोमीटर पैदल चाल में चुनौती पेश करेंगे। विपिन गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष और नीरज गुरुकुल पीजी कॉलेज दादरी बड़हलगंज से बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2018-2019 में क्रमश: स्वर्ण एवं रजत पदक जीता था। इसी आधार पर मई में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के चयन में ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया था। दोनो खिलाड़ियों ने टीम में जगह बना ली। इससे पूर्व वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोरखपुर विश्वविद्यालय की ओर से ताइक्वांडो खिलाड़ी सीमा कन्नौजिया ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. विजय कृष्ण सिंह, क्रीड़ा परिषद अध्यक्ष प्रो हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो विनोद कुमार सिंह, प्रो सुधीर कुमार श्रीवास्तव, प्रो उमा श्रीवास्तव, प्रो विजय चाहल, डॉ राजवीर सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed