फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gallant foundation aiims gust house

एम्स गोरखपुर में 500 बेड का अतिथि गृह बनाएगा गैलेंट फाउंडेशन, रहना-खाना मुफ्त

Tue, 17 Dec 2019 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Dec 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
gallant foundation aiims gust house
गेस्टहाउस - फोटो : बीबीसी
गैलेंट फाउंडेशन की तरफ से आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) गोरखपुर में 500 बेड का अतिथि गृह बनाया जाएगा। इसपर 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अतिथि गृह में तीमारदारों के रहने, खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन


गैलेंट इस्पात लिमिटेड के प्रबंध निदेशक चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने सोमवार को ही एम्स गोरखपुर के निदेशक प्रो. संजीव मिश्रा को पत्र लिखकर भूमि मांगी है। निदेशक का रुख भी सकारात्मक है।
विज्ञापन


गैलेंट ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स ने फाउंडेशन की स्थापना की है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि आश्रय गृह की सुविधा एम्स में भर्ती होने वाले मरीज के तीमारदारों को मिलेगी। प्राइवेट वार्ड में भर्ती 100 मरीज के तीमारदार निशुल्क रहने के साथ भोजन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जनरल वार्ड में भर्ती 400 मरीजों के तीमारदारों के लिए रहने, खाने की व्यवस्था रहेगी। एम्स परिसर में कहीं भी निशुल्क डेढ़ एकड़ भूमि मिल जाए तो आश्रय गृह का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। निर्माण कार्य एम्स प्रशासन से अनुमोदित मानचित्र के हिसाब से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed