{"_id":"56ec34464f1c1bd45b8b45c0","slug":"funeral-of-mejor-neeraj-pandey","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर नीरज के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर नीरज के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
राजघाट राप्ती नदी के किनारे मेजर नीरज पांडेय का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजर नीरज पांडेय का पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को राजघाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
शुक्रवार को जब मेजर पांडेय का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गोरखपुर लाने के बाद उनके पैतृक निवास माधोपुर (तिवारीपुर) लाया गया तो परिजनों के रुदन से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। पत्नी सुष्मिता पांडेय और मां सरोज पांडेय के रुदन से वहां मौजूद सभी की आंखें भर आईं। वहीं चार साल के बेटे रुद्रांश के अपने पिता को ‘आवाज’ देने से वहां हृदयविदारक दृश्य बन गया।
बहन ममता, भाई दीपक समेत वहां मौजूद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहां मौजूद लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। असम में आर्मी के सिग्नल विभाग में कार्यरत मेजर नीरज पांडेय की ड्यूटी के समय ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। शुक्रवार को आर्मी के अधिकारी एवं जवान मेजर पांडेय का पार्थिव शरीर विशेष विमान से लेकर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से विशेष वाहन से पार्थिव शरीर उनके निवास लाया गया। फिर राजघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस दौरान महंत आदित्यनाथ, नगर विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल, शीतल पांडेय समेत कई लोगों ने मेजर पांडेय को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मेजर मंजू नाथ समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
मेजर पांडेय के पिता रविंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि सेना के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। मेजर नीरज के पिता रविंद्र नाथ पांडेय हाइडिल में अवर अभियंता पद पर कार्यरत हैं।