फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fourth day ram katha in gorakhpur temple

राम कथा के चौथे दिन मोरारी बापू ने बताया कौन सी तीन चीजें कभी नहीं बिगाड़नी चाहिए

Wed, 09 Oct 2019 12:38 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 09 Oct 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
fourth day ram katha in gorakhpur temple
मोरारी बापू - फोटो : Amar Ujala

गोरखनाथ मंदिर में राम कथा के चौथे दिन कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू ने कहा कि तीन वस्तुयें वाणी, पानी (जल), कर्माणी (आय) को कभी मत बिगाड़ना। आय का दशांश दान में देने से आय शुद्ध होती है। व्यासपीठ का उद्देश्य किसी को सुधारना नहीं बल्कि भक्त जैसा है, जिस रूप में है उसे उस रूप में स्वीकार करना है।

विज्ञापन


बापू ने कथा को विस्तारित करते हुए कहा कि मानव मात्र को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि यदि जल से भरे एक घड़े में हम एक-एक कर के पत्थर डालते जाते है तो धीरे-धीरे वह घड़ा कंकड़ से भर जाता है तथा जल से रिक्त हो जाता है। 
विज्ञापन


वैसे ही यदि हम अपने शरीर रूपी घड़े में, अंधकार रूपी कंकड़ ज्यादा डालेंगे तो हमारा शरीर शीलगुण रूपी पानी से रिक्त हो जायेगा। बापू ने बताया कि भगवत कथा की अर्थात मानसे की केवल एक चैपाई भी पूरी तरह से टूट चुके जीण-शीर्ण हो चुके मनुष्य को पुनः उसके वास्तविक स्वरूप जैसा पवित्र कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बापू ने विजयदशमी की बधाई के साथ ही पार्वती विवाह के बाद श्रीराम जन्म कथा का वर्णन किया। खुशी से उनकी आंखो से जलधारा बरस पड़ी। इस प्रकार गोरखनाथ के पावन धरा पर विजयदशमी के दिन दशरथ नन्दन श्रीराम का जन्म हुआ। बापू ने व्यासपीठ से सभी श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए चर्तुथ दिवस की कथा को विश्राम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed