फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fourteen year old girl sexually assaulted by many young man in sant kabir nagar

मुंबई से लाई गई किशोरी के साथ यूपी में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पीड़िता को भी नहीं बख्शा

Wed, 21 Nov 2018 05:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Updated Wed, 21 Nov 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
Fourteen year old girl sexually assaulted by many young man in sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई से एक युवक के साथ आई 14 वर्षीय किशोरी के साथ संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की। मामला तब खुला जब किशोरी के बाबा उसे मुंबई से खोजते हुए पहुंचे। 
विज्ञापन


आरोप है कि किशोरी के बाबा से भी आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद सोमवार को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। एसपी आकाश तोमर ने मामले की जांच की बात कही है। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष एवं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बखिरा क्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग मुंबई में रहते हैं। इनमें से एक युवक ने मुंबई में 14 वर्षीया किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर अपने साथ गांव लेकर आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले आई इस किशोरी से युवक के अन्य मित्रों ने भी शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। किशोरी ने जब विरोध किया तो उससे मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपियों ने किशोरी को दूसरे गांव में छिपा दिया।
 

 दो दिन पहले किशोरी को खोजते हुए बाबा गांव पहुंच गए। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और एक युवक के साथ जबरन शादी के लिए राजी कराया। 
पीड़ित पक्ष ने इसकी जानकारी बखिरा पुलिस को भी दी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तो दूर, घटना की छानबीन तक नहीं की। जिससे सोमवार को इस मामले की जानकारी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने डीआईजी बस्ती को देते हुए किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

मंगलवार को यह मामला एसपी के पास पहुंचा। इस संबंध में एसपी आकाश तोमर ने कहा कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है। घटना सत्य हुई तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही की बात सामने आने पर बखिरा पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed