फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four lane and loot accused were arrested

फोरलेन पर ट्रक चालकों से लूट करने के छह आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
four lane and loot accused were arrested
फोरलेन पर ट्रक चालकों से लूट के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा पुलिस ने गिरोह बनाकर फोरलेन पर ट्रक चालकों से लूट के छह आरोपियों को बुधवार की देर रात रामूडीहा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने एक अक्तूबर की रात में मुजफ्फरनगर से सुअर लाद कर असम जा रहे ट्रक चालक परमजीत से मारपीट कर रुपये लूट लिए थे। तभी से पुलिस इनकी तलाश में थी।
बृहस्पतिवार की दोपहर चौरीचौरा थाने में एसपी नार्थ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बीते एक अक्तूबर की रात को आरोपियों ने सोनबरसा बाजार के पास फोरलेन पर मुजफ्फरनगर से सुअर लादकर असम जा रहे ट्रक चालक संभल निवासी परमजीत को मारपीट कर रकम लूट ली थी। बुधवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक चालक से लूट के आरोपी आने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी अमित कुमार सिंह, अजेंद्र बहादुर सिंह, धनंजय मल्ल, शैलेष यादव, सोनू गुप्ता और अविनाश पासवान के रूप में हुई। पुलिस ने इनके पास से लूट की रकम 49 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त कार, एक रिवाल्वर और एक कारतूस बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी नार्थ ने बताया कि इनका एक गिरोह है और ये रात में कार से फोरलेन पर घूम कर ट्रक चालकों को रोक लेते हैं। उन्हें डरा धमका कर तमंचा सटाकर रकम लूट लेते हैं। चूंकि ट्रक चालक बाहर के होते हैं, तो वे थाने पर नहीं पहुुंच पाते हैं। जिससे आरोपी कार्रवाई से बच जाते थे। पहले भी ये लूट की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस आसपास के जिलों से भी रिकार्ड खंगाल रही है। इनपर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई कराई जाएगी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजू सिंह, दरोगा जयप्रकाश यादव, शाहिद सिद्दीकी, सिपाही अनिल चौरसिया, ओेमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed