{"_id":"583c95664f1c1bb61fde5cb3","slug":"four-employ-case-for-gorkhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के चार कर्मचारियों पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 29 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों पर बीएड के प्रमाणपत्रों में धांधली करने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध अनुसंधान शाखा वाराणसी के इंस्पेक्टर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चारों कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
दो साल पहले गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीएड के प्रमाण पत्रों में हेरफेर की शिकायत की गई थी। जांच में पता चला कि गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल करने वाले वाराणसी के सारनाथ निवासी ज्ञानचंद के बीएड के दस्तावेजों में धांधली की गई है। उनके अलावा दो अन्य छात्रों के दस्तावेजों में भी हेरफेर का मामला सामने आया था। अपराध अनुसंधान शाखा, वाराणसी के इंस्पेक्टर अशोक कुमार उपाध्याय जांच कर रहे थे। जांच में उनके प्रमाण पत्रों और विश्वविद्यालय में मौजूद अभिलेखों में काफी अंतर मिला। जांच अधिकारी ने माना कि इस तरह की गड़बड़ी बिना किसी कर्मचारी के सहयोग के संभव नहीं है। इस आधार पर उन्होंने उस समय कार्यरत चार कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी थी। जिन कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है उनमें कार्यालय अधीक्षक, रामसजन, वरिष्ठ सहायक रामनक्षत्र यादव, कर्मचारी लालजी गुप्त, गिरजा प्रसाद गौड़ शामिल हैं।