फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   former murder in gorakhpur

खेत में मेड़ के विवाद में किसान को फावड़े से काट डाला

Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
former murder in gorakhpur
हरपुर बुदहट में हत्या किए गए अशोक सिंह की फाइल फोटो।
खेत में मेड़ के विवाद में किसान को फावड़े से काट डाला
विज्ञापन

हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। रानीपुर गांव में अपना खेत देखने गए किसान अशोक सिंह (45) को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में पड़ोसी गांव के संतराज और उनके दो बेटों के खिलाफ पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक आरोपित पक्ष और अशोक का खेत अगल-बगल है। इसी खेत में मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता था। बुधवार को इसी विवाद में अशोक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

घटना के बारे में बताया गया है कि वारदात का शिकार हुए समुदा गांव निवासी अशोक सिंह किसानी करके जीवन यापन करते थे। रानीपुर गांव में उनका खेत है। उनके खेत के पास ही रानीपुर गांव के ही संतराज यादव का भी खेत है। जिसमें बढ़कर मेड़ बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की शाम करीब चार बजे अशोक, रानीपुर स्थित अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका संतराज से सामना हो गया और बातों ही बातों में दोनों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। बहस चल रही थी, इसी बीच संतराज यादव ने अपने दो बेटों रुद्र प्रताप और उपेंद्र को बुला लिया। आरोप है कि संतराज ने बेटों के साथ अशोक पर हमला कर दिया। संतराज ने खेत के पास पड़े फावड़े से अशोक के सिर पर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक ग्रामीण ने घटना देखकर पुलिस और अशोक के घरवालों को जानकारी दी। गांव में अशोक की मौत की खबर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। उग्र गांववाले और अशोक के परिजन आरोपी के घर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से हालात को संभाला। घरवालों का कहना है कि संतराज काफी दिनों से जान से मारने की धमकी दे रहा था, लेकिन इस पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपित गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed