{"_id":"5dd010808ebc3e549e56ebbe","slug":"former-congress-president-apologize-to-country-says-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश से माफी मांगें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षः सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश से माफी मांगें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षः सीएम योगी
Sat, 16 Nov 2019 08:36 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 16 Nov 2019 08:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने नगर निगम परिसर में मीडिया कर्मियों से बात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी का नाम नहीं लिया और कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने देशवासियों को गुमराह करने की कोशिश की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे को सही ठहराकर कांग्रेस के झूठ को जनता के सामने ला दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर माफी मांगी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण देश की सुरक्षा है। राफेल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस का झूठ देश व दुनिया के सामने आ गया है।
विज्ञापन