{"_id":"5dfe315b8ebc3e87b402e934","slug":"forest-and-environment-minister-said-country-best-zoo-in-gorakhpur-gorakhpur-news-gkp3341357170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह बोले-देश का सबसे बेहतरीन होगा गोरखपुर का चिड़ियाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह बोले-देश का सबसे बेहतरीन होगा गोरखपुर का चिड़ियाघर
Sun, 22 Dec 2019 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर के चिड़ियाघर का निरीक्षण करने आए वन मंत्री दारा सिंह चौहान ।
- फोटो : अमर उजाला
वन पर्यावरण एवं जंतु उद्यान विभाग मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि गोरखपुर का शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) देश का सबसे बेहतरीन चिड़ियाघर होगा। इसे नए साल में गोरखपुर की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
इस चिड़ियाघर को बेहतर बनाने के क्रम में कुछ नई चीजों को शामिल करने से अब इसका निर्माण कार्य मार्च तक पूरा हो पाएगा। उसके बाद चिड़ियाघर प्रबंधन जीव जंतुओं को उद्यान में लाने की प्रक्रिया शुरू करेगा। प्राणी उद्यान की भव्यता और समृद्धि के लिए धन की कोई कमी नहीं आएगी। अगर जरूरत होगी तो और धन आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
शनिवार को चिड़ियाघर का करीब एक घंटा निरीक्षण करने के बाद वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने परिसर में बने अस्थायी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कहा कि 2009 में जब चिड़ियाघर की बुनियाद पड़ी थी, तब से 2017 तक पूर्ववर्ती सरकारों ने इसके निर्माण के मद में मात्र 28 करोड़ रुपये दिए गए, लेकिन जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आयी है तब से अब तक गोरखपुर चिड़ियाघर के मद में 160 करोड़ आवंटित किए जा चुके हैं। अभी अनुपूरक बजट में भी 30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
विज्ञापन
पूर्वांचल की जनता का दबाव ही है कि प्राणी उद्यान को देश का सबसे समृद्ध प्राणी उद्यान बनाया जा रहा है। इसलिए कुछ नए कार्य भी जुड़ते गए जिसके कारण इसके निर्माण की समय सीमा बदली। कार्यदायी संस्था निर्माण निगम को कहा गया है कि जल्द से जल्द सिविल निर्माण कार्य पूर्ण करें। प्राणी उद्यान के साथ यहां पक्षी विहार का भी आनंद भी लोगों को मिलेगा।