फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fondation day on st. andrew college

शिक्षा का मूल उद्देश्य किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि पूरे व्यक्तित्व का निखार : देश दीपक

Sun, 01 Dec 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
fondation day on st. andrew college
शिक्षा का मूल उद्देश्य किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि पूरे व्यक्तित्व का निखार : देश दीपक
विज्ञापन

गोरखपुर। शिक्षा का मूल उद्देश्य किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि पूरे व्यक्तित्व को निखारने वाला होना चाहिए, ताकि पढ़ाई पूरी करने के बाद विद्यार्थी बाहर निकलें तो अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर सकें। यह बातें सेंट एंड्रयूज कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के जनरल सेक्रेट्री देश दीपक वर्मा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों में मेधा की कमी नहीं है, बस खुद में विश्वास और आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है। सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता का मूलमंत्र दिया और कहा कि किसी प्रतिस्पर्धा में ‘मैं काबिल हूं’ जैसी सोच लेकर प्रतिभाग करें। ये आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। आपको अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए तभी आपके शिक्षित होने की सार्थकता है। शैक्षिक, मानसिक और शारीरिक रूप से आप मजबूत और समृद्ध रहेंगे। तभी आप अच्छे समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज की ओर से शिक्षा, समाज और आध्यात्मिक जागृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कहा कि अपनी जड़ों में लौटकर गर्व की अनुभूति हो रही है। मेरी प्राथमिक शिक्षा डीएवी इंटर कॉलेज गोरखपुर से ही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल पा खिले चेहरे, सपनों को मिली उड़ान
सेंट एंड्रयूज कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राज्यसभा के जनरल सेक्रेट्री देश दीपक वर्मा के हाथों मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से चमक उठे। समारोह के बाद मेधावी अपने साथियों के साथ पदक मिलने की खुशी को इजहार करते नजर आए।
इस दौरान मेधावियों ने सेल्फी ली और ग्रुप फोटो लेकर यादों को सहेजा। कहा कि कैंपस लाइफ को बहुत मिस करेंगे। मुख्य अतिथि ने वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों के साथ-साथ स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के 52 मेधावियों को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डीन रेव्ह संजय विन्सेंट ने कहा कि धैर्य और विश्वास रखें तो सफलता अवश्य मिलती है। आप सभी इसे जीवन में उतारें। प्राचार्य रेव्ह जेके लाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कॉलेज की प्रथम महिला डॉ. अर्चना लाल ने स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत 22 से 30 नवंबर तक आयोजित ऑनलाइन क्विज, पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, वाद विवाद, एकल गायन, एकल अभिनय के विजेताओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. एसडी शर्मा, संयोजक डॉ. सीओ सैमुअल, नियंता मंडल वीपी सिंह, डॉ. सुशील कुमार राय, डॉ. जेवियर मारिया राज, डॉ. जेपी यादव, डॉ. शोएब अहमद, डॉ. विकास सरकार, डॉ. शेखर वर्मा, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. सुभाष पीडी, डॉ. अनुग्रह तिवारी, डॉ. रवींद्र आनंद आदि मौजूद रहे।
अब छात्र सशक्तिकरण की जरूरत
मुख्य अतिथि ने संबोधन के दौरान सम्मानित होने वाले मेधावियों में 39 छात्राओं की संख्या होने पर इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़ा। वहीं छात्रों की 13 संख्या होने पर जल्द ही उन्हें भी सशक्तिकरण की जरूरत पड़ने की बात कही। जिसके बाद पूरा माहौल ही तालियों से गूंज उठा।
तुम मेरे आसमान, मेरी जमीं बन गए
स्थापना दिवस समारोह में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। अनुष्का ने निर्भया कांड पर एकल अभिनय किया। इशिका अग्रवाल ने ..... तुम मेरे आसमान, मेरी जमीं बन गए गीत सुना लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साहिल सिद्धिकी ने .... दहलीज पे मेरे दिल की गीत के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी।

मेरी बिटिया मेरी ‘कुल दीपक’
सेडिका स्थापना समारोह में चार पदक हासिल करने वाली छात्रा अर्चना यादव के किसान पिता रामसहाय यादव बेटी को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होते देखकर फूले नहीं समा रहे थे। एक बार ही नहीं जब चार बार उनकी बेटी अर्चना को मंच पर पुरस्कार देने के लिए बुलाया गया तो उनकी आंखें भर आईं। वो हर बार सीट पर खड़े होकर तालियां बजाकर बेटी का उत्साहवर्धन करते नजर आए। अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मेरी बेटी ने पूरे परिवार का नाम गांव में ही नहीं पूरे जिले में रोशन किया है। अब वो बेटी के प्रोफेसर बनने के सपने को पूरा होते हुए देखना चाहते हैं। अर्चना को एमएससी गणित में सर्वाधिक अंक, एमएससी द्वितीय वर्ष में सर्वाधिक, एमएससी द्वितीय वर्ष में लड़कियों में सर्वाधिक अंक और कॉलेज की ओवरऑल टॉपर होने पर सम्मानित किया गया। अर्चना ने अपनी सफलता का श्रेय मां लुच्ची देवी, भाई नितेश, राघवेश यादव, बहन निशा और अंजली यादव के साथ सेंट एंड्रयूज कॉलेज के एमएससी विभाग के विभागाध्यक्ष को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed