{"_id":"5842e2e74f1c1b7f76de5426","slug":"fog-in-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान ने ओढ़ी धुंध की चादर, गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान ने ओढ़ी धुंध की चादर, गलन बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 04 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को पूरे दिन आसमान में छाया रहा धुंध।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ और तिब्बत के ऊपर कम दबाव की वजह से गोरखपुर में शुक्रवार रात से शनिवार को पूरे दिन धुंध छाया रहा। मौसम विज्ञानी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश से बंगाल की खाड़ी तक हवा का कम दबाव होने के कारण 15 से 18 दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है।
पहाड़ों में बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में होने लगा है। शनिवार को गोरखपुर में सुबह से लेकर रात तक आसमान में धुंध छाया रहा। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार आने वाले कुछ और दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दरअसल तिब्बत के ऊपर हवा का दबाव कम होने पर आसमान में बादल छाए रहने और बिजली कड़कने की परिस्थितियां बन जाती हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से आसमान में धुंध है। आने वाले कुछ दिन और ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि धुंध की वजह से तापमान में गिरावट आई है, इस वजह से गलन भी हो रही है।