फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   flood in 11 villeges, connection with others breaked

11 गांव पानी से घिरे, संपर्क टूटा 

Sat, 30 Jul 2016 08:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 30 Jul 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
flood in 11 villeges, connection with others breaked
बाढ़ के पानी से घिरा सेंदुरी बिंदुरी प्राथमिक स्कूल। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले के 51 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। जबकि एक दर्जन गांव पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। इससे इनका दूसरे गांवों से संपर्क टूट गया है। इन गांवों में एक दर्जन से अधिक नावों को प्रशासन की तरफ से लगाया गया है। प्रभावित गांवों में क्लोरीन की गोली वितरित की जा रही है। साथ ही चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है। प्रशासन की तरफ से पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। उधर राप्ती, घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे कई गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


राप्ती, घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार की शाम तक 51 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। वहीं 11 गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. चंद्रभूषण का कहना है कि बाढ़ प्रभावित गांवों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। इन गांवों में चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है। जो गांव पानी से घिर गए हैं वहां पर क्लोरीन की गोली वितरित की जा रही है। प्रशासन की तरफ से आपदा मद में 30 लाख रुपये मिले हैं। और धनराशि की डिमांड की गई है। जिस गांव में जो जरूरत होगी वहां के नागरिकों की मदद की जाएगी। इन रुपयों से बाढ़ में मृत्यु या दुर्घटना होने पर मदद दी जाएगी। बाढ़ से घिरे गांवों में 16 नावें लगा दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर और नावों को लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


नदियां के जलस्तर की स्थिति
घाघरा - बरहज में        67.050 खतरा बिंदु के पार, बढ़ाव जारी
राप्ती       बर्डघाट में     75.210 खतरा बिंदु के पार, बढ़ाव जारी 
रोहिन     तिनमुहानी      3.100 बहाव खतरा बिंदु के उपर, घटाव
कुआनों   चंद्रदीप घाट    88.600 स्थिति सामान्य है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed