{"_id":"579cbfd24f1c1b8b3b21e619","slug":"flood-in-11-villeges-connection-with-others-breaked","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 गांव पानी से घिरे, संपर्क टूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 गांव पानी से घिरे, संपर्क टूटा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के पानी से घिरा सेंदुरी बिंदुरी प्राथमिक स्कूल।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले के 51 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। जबकि एक दर्जन गांव पूरी तरह पानी से घिर गए हैं। इससे इनका दूसरे गांवों से संपर्क टूट गया है। इन गांवों में एक दर्जन से अधिक नावों को प्रशासन की तरफ से लगाया गया है। प्रभावित गांवों में क्लोरीन की गोली वितरित की जा रही है। साथ ही चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है। प्रशासन की तरफ से पूरी तरह सतर्कता बरती जा रही है। उधर राप्ती, घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे कई गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।
राप्ती, घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। शनिवार की शाम तक 51 गांव बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। वहीं 11 गांव पूरी तरह से पानी से घिर गए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. चंद्रभूषण का कहना है कि बाढ़ प्रभावित गांवों पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है। इन गांवों में चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है। जो गांव पानी से घिर गए हैं वहां पर क्लोरीन की गोली वितरित की जा रही है। प्रशासन की तरफ से आपदा मद में 30 लाख रुपये मिले हैं। और धनराशि की डिमांड की गई है। जिस गांव में जो जरूरत होगी वहां के नागरिकों की मदद की जाएगी। इन रुपयों से बाढ़ में मृत्यु या दुर्घटना होने पर मदद दी जाएगी। बाढ़ से घिरे गांवों में 16 नावें लगा दी गई हैं। जरूरत पड़ने पर और नावों को लगाया जाएगा।
नदियां के जलस्तर की स्थिति
घाघरा - बरहज में 67.050 खतरा बिंदु के पार, बढ़ाव जारी
राप्ती बर्डघाट में 75.210 खतरा बिंदु के पार, बढ़ाव जारी
रोहिन तिनमुहानी 3.100 बहाव खतरा बिंदु के उपर, घटाव
कुआनों चंद्रदीप घाट 88.600 स्थिति सामान्य है