{"_id":"5d75609d8ebc3e015a221e07","slug":"flight-landing-in-varanasi-gorakhpur-city-news-gkp32082911","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद से गोरखपुर जा रहे इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी
बाबतपुर। हैदराबाद से रविवार को गोरखपुर जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीक खराबी आ गई, जिसके चलते लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर ही ग्राउंड कर दिया गया, जबकि यात्रियों को बसों से गोरखपुर भेजा गया। इमरजेंसी लैंडिंग के चलते यात्रियों के साथ-साथ एयरपोर्ट के प्रशासनिक अधिकारियों में अफरातफरी की स्थिति रही।
इंडिगो का विमान (6ई 6316) हैदराबाद से गोरखपुर जा रहा था। उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क कर जानकारी दी। एटीसी से इजाजत लेकर विमान को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहीं पर विमान को ग्राउंड कर दिया गया। विमान में कुल 144 यात्री थे। विमान के सुरक्षित लैंड होने तक उनकी सांसें अटकी रहीं। जब विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 11:56 बजे लैंड कर गया तब जाकर यात्रियों की जान में जान आई। उसके सभी 144 यात्रियों को चार बसों से वाराणसी एयरपोर्ट से सीधे गोरखपुर भेज दिया गया। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो विमान को दुरुस्त करने का प्रयास चल रहा था, पर देर शाम तक इसे ठीक नहीं किया जा सका था।