फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flammable substance thrown at girlfriend

सगी बहनों पर फेंका केमिकल,एक गंभीर

Fri, 04 Oct 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Flammable substance thrown at girlfriend
प्रेमिका की कहीं और तय हुई शादी तो फेंका ज्वलनशील पदार्थ
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात प्रेमिका की कहीं और शादी तय होने से खफा युवक ने उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। युवती बुरी तरह झुलस गई है। बरामदे में साथ सोई युवती की छोटी बहन भी मामूली रूप से झुलसी है। दोनों को भानपुर सीएसची से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

पीड़िता के भाई ने तहरीर में दूसरे गांव के युवक राकेश से 20 वर्षीय बहन के प्रेम संबंध की बात स्वीकार की है। कहा है कि उसकी बहन की शादी तय हो गई थी। इससे राकेश खफा था। उसने सराफतुल्लाह के साथ मिलकर बरामदे में सो रही उसकी दोनों बहनों पर गुरुवार की रात ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। बड़ी बहन की आंख में भी छींटे पड़े हैं, जिसे रोशनी जाने का खतरा है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सराफतुल्लाह की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि राकेश की तलाश हो रही है। राकेश बाइक मिस्त्री है और पीड़िता के भाई की बाइक मरम्मत करने के दौरान उसका उनके घर आना-जाना हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed