फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five patients of dengue are found

डेंगू के पांच और मरीज मिले

Sat, 24 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 24 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
five patients of dengue are found
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुए एलाइजा टेस्ट के बाद मरीजों को भर्ती किया गया है। उधर, मरीजों की संख्या को बढ़ता देख सीएमओ ने एक बार फिर इलाज को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी स्वास्थ्य केंद्र पर दवा और इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दोहराई गई है।
विज्ञापन


कुछ दिनों से डेंगू मरीज एकाएक बढ़े हैं। अब तक जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में हुए जांचों में 26 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को जांच में बांसगांव की तारा देवी (46), विशुनपुर की नमृता (21), बलिया के अमित कुमार शर्मा (22), धनघटा के अमित कुमार पांडेय (23), आनंदनगर, महराजगंज के आशुतोष अग्रहरि (22) के खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी को बुखार आने पर डॉक्टर ने संदेह होने पर जांच कराने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के पैथालोजी में अब तक 147 मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट में गोरखपुर, बलिया, संतकबीनगर, महराजगंज, देवरिया, बिहार के 26 बुखार के मरीजों में डेंगू पाया गया है। बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी बेचैन होने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू को लेकर सरकारी दफ्तरों में अलर्ट

आम आदमी के साथ ही सभी सरकारी महकमों में भी डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। डीएम संध्या तिवारी ने नगर निगम और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालयों समेत सभी महकमों को पत्र जारी कर कार्य स्थलों पर डेंगू के बचाव के लिए उपाय करने के  निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम आदमी से भी अपील की है कि वे भी अपनों घरों के आसपास डेंगू से बचाव को लेकर सतर्क रहें।


उन्होंने विभागों को लिखे पत्र में नसीहत दी है कि प्रयोग में न लाए जाने वाले सामान को छत और खुले स्थान से हटाकर शेड के भीतर रखें। ओवरहेड टैंक के ढक्कन कसकर बंद करें, कूलर की हर सप्ताह रगड़ कर सफ ाई कराएं, एसी से बाहर आने वाला पानी एकत्रित न होने दें, निर्माणाधीन स्थलों पर एक सप्ताह से अधिक समय तक पानी एकत्रित न होने पाए, फू लदान एवं ट्रे में भी पानी न जमा होने पाए। उन्होंने कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन को पूरी बांह के कपड़े पहनने की भी सलाह दी है।

डेंगू के प्रमुख लक्षण

0 तेज बुखार जो 3 से 7 दिन तक रह सकता है
0 जी मचलाना या उल्टी होना
0 सिर, आंखों, जोड़ों में दर्द 
0 शरीर में लाल चक्कते पड़ना
0 भूख न लगना
0 चिड़चिड़ापन महसूस करना
0 ब्लड प्रेशर में गिरावट
0 गंभीर स्थिति में आंख या नाक से खून आना

 डेंगू से बचाव

0 घर में और आसपास पानी एकत्र न होने दें
0 आसपास साफ. सफाई का विशेष ध्यान दें
0 यदि घरों में बर्तन में पानी भर कर रखते हैं तो उसे ढक कर रखें
0 खाली बर्तन को कोशिश करे की ढक कर रखें
0 कूलर, गमले का पानी रोज बदलते रहें यदि जरूरत न हो तो कूलर में पानी भर के न रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed