फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir on saven in posco and scst act

सात के खिलाफ छेड़खानी और एसीएसटी एक्ट का केस दर्ज

Thu, 25 Jul 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
fir on saven in posco and scst act
सात पर छेड़खानी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस
विज्ञापन

मधुपुर (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में मंगलवार की रात किशोरी और युवतियों से छेड़खानी व मारपीट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों पर पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर आरोपियों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उनका आरोप है कि अनुसूचित जाति के लोगों ने रास्ता रोककर मारपीट की और फिर गले से सोने की चेन लूट ली। आरोपियों के मुताबिक छेड़खानी का आरोप गलत है।
किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है। उसके मुताबिक शाम सात बजे के करीब किशोरी अपने साथ की कुछ युवतियों के साथ शौच के लिए निकली थी। रास्ते में युवकों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर पीट दिया। मंगलवार को घटना के बाद नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन भी किया था। बाद में बड़हलगंज थाने का घेराव किया। ग्रामीणों के दबाव के बाद पुलिस ने सन्नी, निगम, गोलू, सूरज, सागर, प्रीतम शाही, राजू शर्मा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीनों के बयान में अंतर
पुलिस के मुताबिक तीनों पीड़िताओं के बयान में अंतर है। उनके बयान में घटना का समय भी अलग है, जिससे छेड़खानी की घटना पर पुलिस को संदेह है। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में तनातनी, फोर्स तैनात
गांव में अनुसूचित और सवर्ण वर्ग के लोगों के बीच घटना को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। एहतियातन पुलिस गांव में गश्त कर रही है। पुलिस दोनों ही पक्ष से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed