फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir in a scam of village

35 लाख के घोटाले में प्रधान व सचिव के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 06 Jul 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
fir in a scam of village
35 लाख के घोटाले में प्रधान व सचिव पर केस दर्ज
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण में 35 लाख रुपये के गबन के आरोप में शुक्रवार को पुलिस ने रामपुर के ग्रामप्रधान रामधनी और सचिव नवीन बर्नवाल पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई खोराबार के सहायक विकास अधिकारी श्रीकृष्ण वर्मा की तहरीर पर की है। बृहस्पतिवार को डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने सहायक विकास अधिकारी को प्रधान और सचिव पर केस दर्ज कराकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा था। उसके अलावा प्रधान को नोटिस देकर 15 दिनों में जवाब मांगा गया है। विभागीय कार्रवाई के लिए सचिव से भी जवाब तलब किया गया है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरिमा दस्ते ने 20 जून को रामपुर गांव के शौचालयों का सत्यापन कराया था, जिसमें इस घोटाले का खुलासा हुआ। जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुराने शौचालयों को ही नया बताकर भुगतान कर दिया गया तो कई फ र्जी लाभार्थियों के नाम सूची में डालकर धन निकालने की जानकारी मिली। कई लाभार्थी तो गांव के थे ही नहीं। गरिमा दस्ते की जांच के बाद एडीओ खोराबार ने डीपीआरओ को भेजी रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत रामपुर में ग्राम प्रधान ने 231 लाभार्थियों का एमआइएस कराया था। गरिमा दस्ते के सत्यापन में फर्जी तरीके से एमआइएस कराकर धनराशि गबन करने के प्रमाण मिले। शौचालयों के निर्माण के लिए 18.24 लाख रुपये शासन की ओर से जारी किए गए थे। उस रकम को ग्राम प्रधान रामधनी, सचिव नवीन बरनवाल ने नकद निकाल लिया, जबकि यह रकम सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजने का नियम है। यही नहीं, एडीओ की जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत में ग्राम निधि प्रथम के राज्य वित्त व 14वां वित्त आयोग से भेजी गई 19.89 लाख रुपये की रकम का भी दुरुपयोग किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed