{"_id":"5804de484f1c1b672c702b28","slug":"fertilizer-factory-has-formal-opening","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद कारखाने के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद कारखाने के निर्माण का औपचारिक शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 17 Oct 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
सांसद महंत आदित्यनाथ और सीएमडी एके गुप्त ने खाद कारखाने का औपचारिक शुभारंभ किया।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए खाद कारखाने के निर्माण की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ महंत आदित्यनाथ एवं हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के सीएमडी एके गुप्त ने भूमि पूजन के साथ किया। इस दौरान सांसद आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी बड़े निर्माण कार्य एवं औद्योगिक इकाई के निर्माण के पहले उससे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण अध्ययन किए जाते हैं। इसमें मिट्टी एवं पानी आदि की जांच महत्वपूर्ण है। इससे यह पता लगेगा कि जिस मशीनरी को स्थापित करना है उस कारखाने की नींव की डिजाइन किस प्रकार होनी चाहिए। अमोनिया का स्टोरेज टैंक किस प्रकार होना चाहिए। पानी की आपूर्ति क्या चिलुआताल से हो पाएगी। इस सब रिपोर्ट आने के बाद कारखाने के निर्माण का टेंडर किया जाएगा। प्रयास हो रहा है कि 15 नवंबर तक जांच पूरी हो जाएं। कहा कि दुनिया की सात प्रमुख कंपनियों ने यहां के खाद कारखाने में अपनी रुचि दिखाई है।
सीएमडी अरुण कुमार गुप्त ने कहा कि एनटीपीसी, कोल इंडिया तथा इंडियन आयल के संयुक्त प्रयास से खाद कारखाना स्थापित हो रहा है। प्रधानमंत्री इच्छा है कि खाद कारखाना शीघ्र शुरू हो, इसलिए आज औपचारिक शुभारंभ किया गया है।
कार्यक्रम मेें उपेंद्र दत्त शुक्ल, पीके मल्ल, राहुल श्रीवास्तव, लालजी सिंह, चंदन विश्वकर्मा, ऋषिमोहन वर्मा, धर्मदेव चौहान, धर्मपाल, राजन जायसवाल, बी के सिंह, बरकत अली आदि मौजूद रहे।