{"_id":"57e97c404f1c1b906c575429","slug":"femail-education-safety-and-respect-railly-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली आज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ के साझा अभियान के तहत मंगलवार को ‘नारी शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान रैली’ निकाली जाएगी। इसमें शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं की छात्राएं शामिल होंगी।
सुबह आठ बजे यह रैली गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित पंत पार्क से निकलकर आयकर कार्यालय, डीएम आवास, हरिओमनगर चौराहा, दिग्विजयनाथ डिग्री चौराहा, इंदिरा बाल विहार तिराहा होते हुए जीडीए कॉम्प्लेक्स पहुंचकर समाप्त होगी। रैली में शामिल छात्राएं बैनर और पोस्टर के जरिये नारी की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का संदेश देंगी। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक आदि अधिकारी भी शामिल होंगे।