फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Father and son beaten with laathi till death in land dispute

जमीन के विवाद में बाप-बेटे की लाठियों से पीटकर हत्या, पांच घायल

Fri, 17 May 2019 11:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंहदावल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंहदावल Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 17 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Father and son beaten with laathi till death in land dispute
मेंहदावल सीएचसी में मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। - फोटो : अमर उजाला
संत कबीर नगर के मेंहदावल क्षेत्र के पंडित पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह जमीन संबंधी पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक पक्ष की तरफ से अचानक किए गए हमले में दूसरे पक्ष के पिता- पुत्र समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल 45 वर्षीय पुत्र को मेंहदावल सीएचसी पर मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 70 वर्षीय पिता की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में तथा चार घायलों का इलाज मेंहदावल सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा की धाराओं में केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिता-पुत्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मृतकों के परिवार के सदस्य व इस विवाद में घायल पप्पू यादव पुत्र रामचंदर के अनुसार उसके चचेरे भाई सुरेंद्र पुत्र रामविजय को उनके पट्टीदार रामबेचन आए दिन जमीन संबंधी विवाद को लेकर धमकाते थे। भाई की जमीन पर विरोधी कब्जे की नीयत से ही मकान का निर्माण करवा रहे थे। भाई ने निर्माण को रुकवाने के लिए न्यायालय की शरण ली। जहां से उसे स्टे मिल गया था। निर्माण रुकने से विरोधी आए दिन भाई और उसके परिवार के लोगों को धमकाते रहते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे भाई सुरेंद्र को अकेला देख विरोधियों ने हमला बोल दिया और लाठियों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे सुरेंद के पिता रामविजय को भी लाठियों से पीटा। इससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के सदस्य कुणाल, मनोरमा, कन्हैया और रामचंदर को भी गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल भाई सुरेंद्र को सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा सुरेंद्र के पिता रामविजय को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में रामविजय ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ मेंहदावल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि पप्पू यादव की तहरीर पर रामबेचन पुत्र कोमल, प्रमिला पत्नी रामबेचन, योगेंद्र, नागेंद्र, नरेंद्र और अमरेंद्र पुत्रगण रामबेचन और मीना पुत्री रामबेचन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बलवा की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दोनों का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के मामले में आरोपी बनाए गए नरेंद्र और प्रमिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed