फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   farmers are happy to see carps in field

बंजर भूमि बनी उपजाऊ, किसान उत्साहित

Sat, 09 Jul 2016 12:32 AM IST
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
farmers are happy to see carps in field
लहलहाती फसल के बीच खड़े प्रगतिशील किसान छोटेश्याम पांडेय। - फोटो : shivharsh
कल तक जिस भूमि पर फसल उगने की कोई उम्मीद नहीं थी, आज उसी बंजर भूमि पर फसल लहलहा रही है। किसान हरी-भरी फसल को देखकर उत्साहित हैं। अफसरों का कहना है कि अगर किसी के पास बंजर भूमि है तो उसे उपजाऊ बनाने के लिए वह योजना का लाभ उठा सकता है।
विज्ञापन


जिस भूमि की उर्वरा शक्ति खत्म हो गई और वह पूरी तरह से बंजर हो चुकी है। ऐसी भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए राज्य सरकार ने भूमि संरक्षण विभाग के माध्यम से भूमि सेना योजना है। इस योजना का लाभ के लिए किसान को बंजर भूमि के बारे में विभाग को पूरी जानकारी देनी होगी। विभाग की तकनीकी टीम सर्वे कर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए किस तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होगी उसका पता लगाती है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में कई किसानों ने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए विभाग से आग्रह किया। इस पर विभाग की तकनीकी टीम ने सर्वे कर बंजर भूमि का हाल जाना और पोषक तत्वों, सिंचाई, मेड़बंदी आदि के माध्यम से उसे उपजाऊ बनाया।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले में 808 हेक्टयेर बंजर भूमि पर फसल लहलहा रही है। भूमि संरक्षण अधिकारी एके त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 455 हेक्टयेर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम तो खुशहाल हो गईली 
बंजर भूमि में पहले कछु नहीं होत रहा, मगर जब से जमीनिया सही करौली है तब से सब कुछ होला। अबहीं धान की फसल लगौली है।
- छोटे श्याम पांडेय, प्रगतिशील किसान

बढ़िया है
किसानों के हित में योजनाएं सरकार को बनानी चाहिए। इस तरह की योजनाएं किसान हित में लाभकारी हैं। जब से बंजर भूमि उपजाऊ हुई है तब से बढ़िया फसल हो रही है।
- रामकवल राज, प्रगतिशील किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed