फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Family and village road jaam after contractor murder in gorakhpur

गोरखपुर में ठेकेदार की हत्या के मामले ने नया मोड़, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Thu, 31 Jan 2019 01:48 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Jan 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
Family and village road jaam after contractor murder in gorakhpur
परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में ठेकेदार की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गुस्साए लोगों ने बेलीपार के भरवलिया चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी है। ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि गोरखपुर के बेलीपार इलाके के भरवल गांव में बुधवार सुबह दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने संत कुमार निषाद (46) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। ताबड़तोड़ फायरिंग कर बदमाशों ने गांव में दहशत फैला दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन

हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। भरवल निवासी संत कुमार निषाद मुंबई में रहकर पेंट-पालिश कराने का ठेका लेते थे। 25 दिन पहले पिता शारदा की मौत पर परिवार के साथ गांव लौटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि संत कुमार और आरोपी दिनेश के बीच लंबे समय से गांव में वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। प्रधानी के चुनाव के दौरान यह और गहरा गया था। 26 जनवरी को गांव में ही हुए एक आयोजन में संत और दिनेश के बीच विवाद हो गया। 
 

दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी भी दी थी। बुधवार की सुबह 8:30 बजे संत कुमार गांव में ही सुधीर शाही के घर जा रहे थे। रास्ते में ही बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। वह जान बचाने के लिए सुधीर के बरामदे में भागे। 

इसी दौरान बदमाशों ने संत कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पेट में दो, सिर के पीछे एक और कंधे पर एक गोली लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने संत के बड़े बेटे मंजेश की तहरीर पर गांव के दिनेश निषाद, उसके भाई रमेश निषाद, साले महादेव, बीडीसी सदस्य अनिल निषाद और बेलीपार चौराहा निवासी सुन्दरम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एहतियातन गांव में तीन थाने की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed