फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Familer run away leaving the dead body of new born child

नवजात का शव छोड़कर भागे घरवाले

Sat, 31 Dec 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 31 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Familer run away leaving the dead body of new born child
मेड‌िकल कालेज
बिहार के रहने वाले दंपती जिस जिगर के टुकड़े की जिंदगी की खातिर डॉक्टरों से गुहार लगा रहे थे, उसकी मौत के बाद वे बेरहम हो गए और शव आईसीयू में ही छोड़कर फरार हो गए। जब डॉक्टरों ने उन्हें फोन कर शव ले जाने के लिए कहा तो उन्होंने बच्चे से कोई रिश्ता होने से ही इन्कार कर दिया और फोन काट दिया। शुक्रवार को यह घटना मेडिकल कॉलेज में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले एक दंपती ने 25 दिसंबर को तीन दिन के नवजात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। बच्चे की हालत नाजुक थी, इसलिए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया था, मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद घरवाले फरार हो गए। उधर, शव घरवालों को सौंपने के लिए जब डॉक्टर ने उनकी तलाश कराई तो वे नहीं मिले। इसके बाद रजिस्टर में दर्ज नंबर पर फोन कर जानकारी देने की कोशिश की, मगर फोन पर दोनों ने बच्चे से कोई संबंध होने से ही इन्कार कर दिया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed