खेत में गिर रहा नाले का पानी, गेहूं की बुवाई फंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
शहर
के रामनगर,
राजेंद्र
नगर,
शास्त्रीपुरम
एवं शास्त्रीनगर आदि कालोनियों
की जलनिकासी के लिए नगर निगम
के प्रस्ताव पर जल निगम ने
नाले का निर्माण कराया है।
नाले को रोहिन नदी तक ले जाने
की जगह बरगदवां और लक्ष्मीपुर
के बीच खुला छोड़ दिया गया है।
इसकी वजह से नाले का सारा पानी
खेतों में फैल रहा है। क्षेत्रीय
निवासियों की सूचना पर पहुंचे
नगर विधायक ने मौके पर दोनों
विभागों के अधिकारियों को
बुलाया और स्थिति से अवगत
कराया है। इस दौरान क्षेत्रीय
पार्षद धर्मदेव चौहान भी थे।
जल निगम के एक्सईएन ने बताया
कि नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर
दिया था,
उसी
के मुताबिक नाला बनवाया गया
है। इसे बढ़ाकर रोहिन नदी तक
ले जाया जाए तो खेती को नुकसान
नहीं होगा। इसके लिए नागरिकों
को भूमि अधिग्रहण की सहमति
देनी होगी। विधायक ने चेतावनी
देते हुए कहा कि यदि कच्चा
नाला बनाकर तत्काल जल निकासी
की व्यवस्था नहंी कराई गई तो
मामला विधानसभा में उठाएंगे।