फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake armed licence

फर्जी शस्त्र लाइसेंस में आबकारी सिपाही समेत दस गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2019 08:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
fake armed licence
फोटो
विज्ञापन

मुख्य खबर
फर्जी शस्त्र लाइसेंस में आबकारी सिपाही समेत दस गिरफ्तार
खोराबार थाने में दर्ज हुआ आर्म्स एक्ट का मुकदमा, 12 असलहे जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। फर्जी लाइसेंस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आबकारी सिपाही समेत दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 12 असलहों की बरामदगी भी की गई है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
शुक्रवार को एसआईटी प्रभारी एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने खोराबार थाने में सभी से घंटों पूछताछ की थी और लाइसेंस बनवाने से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाई। सभी ने बताया कि उन्होंने एक प्रक्रिया के तहत ही लाइसेंस बनवाया था। उन्हें नहीं पता कि यह लाइसेंस फर्जी है। इतना ही नहीं समय-समय पर नवीनीकरण भी कराया और चुनाव व अन्य त्योहार में थाने में शस्त्र को जमा भी किया था। उनका आरोप है कि वह विभागीय कर्मचारियों की साजिश का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खोराबार के कुई बाजार निवासी विनोद कुमार के पास से डीडीएल गन, जर्दा गांव के भैंसहा टोला निवासी जगदीश शुक्ला के पास से एसबीबीएल गन, जंगलसिकरी निवासी मोहम्मद बिन कासिम के पास से एसबीबीएल गन, छपरा गांव निवासी रामहित यादव के पास से एचपीएम गन, मिर्जापुर निवासी राम आशीष निषाद के पास से रिपिटर पंप गन, जंगल रामलखना निवासी विजय प्रताप सिंह के पास से डीबीबीएल गन, जंगल चौरी टोला शेख निवासी महताब आलम के पास से एसबीबीएल गन, रायगंज बाजार निवासी राम चन्द्र के पास से राइफल, नवां अव्वल निवासी राम नयन के पास से एसबीबीएल गन बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
29 यूआईएन पर तीन असलहे, अन्य फर्जी
एएसपी ने बताया कि जिले में एक यूआईएन (यूनिक आईडेंटिटी नंबर)पर तीन असलहे भी जारी किए गए हैं, इनमें कुल 29 यूआईएन ऐसे हैं जिन पर तीन-तीन असलहे जारी किए गए हैं। इनके अलावा जितने भी इस तरह के लाइसेंस जारी किए गए हैं, वह सभी फर्जी पाए गए हैं। पकड़े गए लोगों ने जिले के अलावा प्रदेश और ऑल इंडिया का लाइसेंस बनवाया था। उनके पास से सिंगल बैरल, डबल बैरल बंदूकों के अलावा राइफल और रिवाल्वर बरामद हुई है। सिपाही विजय प्रताप सिंह ने एक यूआईएन पर रिवाल्वर, राइफल और डबल बैरल बंदूक जारी कराया था।
..
डीएम कार्यालय के रिकॉर्ड से मिलान करने पर पता चला कि इन सभी लाइसेंस फर्जी हैं। इसके बाद दस लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed