फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fair of Bale Mia

मन्नत और जियारत से आबाद हुआ मेला

Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fair of Bale Mia
बाले मियां के मेले पर चादर चढ़ाने जाते जायरीन। - फोटो : Amar Ujala
हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत सैयद सालार मसऊद गाजी मियां रहमत उल्लाह अलैह उर्फ बाले मियां के मेले के मुख्य दिन रविवार को बहरामपुर स्थित आस्ताने पर भारी संख्या में जायरीन उमड़े। इस मौके पर दरगाह का गुस्ल परंपरागत चादरपोशी हुई और कुरआनख्वानी की गई। इसके बाद जायरीन ने आस्ताने पर चादर चढ़ाकर अमन-चैन की दुआ मांगी और नजराना-ए-अकीदत पेश कर भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन


मेले में अकीदतमंदों ने खाने-पीने, घरेलू सामानों, खिलौनों आदि की दुकानों के साथ ही छोटे-बड़े झूले, जादू, लजीज व्यंजन का जमकर मजा लिया। महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन और गृहस्थी के सामान खरीदने में मशगूल दिखीं। पुरुषों ने भी अपनी जरूरत के सामान खरीदे। कव्वालियों की मधुर धुनें लोगों को सूफ ी मिजाज में रंग रही थी। जात-पात मजहब के सारे बंधन टूटते नजर आएं। सभी की ख्वाहिश थी पहले दर्शन फि र मनोरंजन। जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे, जहां तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियर लोगों की मदद को तत्पर दिखे। हर साल जेठ के महीने में यहां मेला लगता है, जिसमें आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूरदराज से भारी संख्या में जायरीन आते हैं। मेला परिसर अब पूरे महीने आबाद रहेगा। जिला प्रशासन ने भी इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की निगरानी कैमरों के जरिए की जा रही है। 
विज्ञापन


पूरी की लगन की रस्म
एक माह तक चलने वाले मेले के मुख्य दिन रविवार को जायरीनों ने लहबर व कनूरी चढ़ाई। पलंग-पीढ़ी देर रात उठी। इसमें जायरीन और अकीदतमंद नाचते-गाते आस्ताने पर पहुंचे और लगन की रस्म पूरी की। जिन लोगों की मन्नत पूरी हो गई थी, उन्होंने मन्नत उतारी। लोगों ने चने की दाल, अखियां, मुर्गा, चावल आदि पकाकर फातिहा दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से रात तक कम न हुई भीड़
आस्ताने पर लोगों की लंबी लाइन सुबह से ही लग गई थी। देर रात तक यहां आने वाले लोग मन्नतें मांगते रहे। आस्ताने पर देश में शांति खुशहाली की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed