फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   facebook will bump in 2 student

होनहार छात्र फेसबुक को देंगे टक्कर

Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Thu, 30 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
facebook will bump in 2 student
छात्रों ने एक सोशल साइट बनाया

विज्ञापन
अनुपम सिंह
 कुछ करने की मंशा हो तो सफलता मिलना तय है। कक्षा 12 व आठ में पढ़ने वाले शहर के दो छात्रों ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है। किशोर उम्र के छात्रों ने एक सोशल साइट बनाकर फेसबुक को टक्कर देने की चुनौती दी है। उनका दावा है कि उनकी सोशल साइट कई मायनों में फेसबुक से भी बेहतर है।


जिला पंचायत में कर निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय के पुत्र तन्मय पांडेय कक्षा-आठ और देवरिया में सब रजिस्ट्रार गोरखनाथ त्रिपाठी के पुत्र अंकुर त्रिपाठी बारहवीं का छात्र है। दोनों एक ही मोहल्ले राप्तीनगर में रहते हैं। इनमें गहरी मित्रता भी है। फेसबुक पर अपना एकाउंट बनाने के बाद दोनों ने खुद की एक सोशल साइट बनाने की सोची। इसके बाद दोनाें इस काम में लग गए और पढ़ाई के साथ-साथ साइट बनाने में दिन-रात एक कर दिया। तन्मय और अंकुर ने बताया कि सोशल साइट बनाने के लिए फरवरी 2016 में उन्होंने काम शुरू किया। इस काम में करीब चार महीने का समय लगा और 21 जून को सोशल साइट आईप्रोफ्रेंड डॉट कॉम (iprofriend.com) बनकर तैयार हुई।
विज्ञापन


दोनों छात्रों के मुताबिक यह साइट फेसबुक से भी बेहतर है, क्योंकि साइट को काफी आकर्षक बनाया गया है, इसके लिए साइट पर फोटो रेटिंग की व्यवस्था की गई है। फेसबुक ने पेज दिया है, जबकि उनकी साइट पर ब्लॉग दिया गया है। लोगों को जोड़ने के लिए साइट पर प्रतिदिन एक सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्न दिया जाता है। अगले दिन इस प्रश्न को बदल दिया जाता है। इस तरह से यह साइट फेसबुक से बिल्कुल अलग है। बताया कि साइट की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि इसके तैयार होने के हफ्ते भर के भीतर सौ सदस्य बन चुके हैं। साइट की कॉपीराइट करा ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed