{"_id":"5d39fc4b8ebc3e6d250dbb2b","slug":"exident-gorakhpur-news-gkp3152743128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
हादसे में श्रीराम यादव की मौत होने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : MAHARAJGANJ
अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा/नौतनवां। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार बरगदवा से भैंस खरीदने पीपीगंज जा रहे पशु व्यापारी की पिकअप से दबकर मौत हो गई। हादसा कैंपियरगंज के पास हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है।
बरगदवा क्षेत्र के निवासी श्रीराम यादव (42) बृहस्पतिवार की सुबह पिकअप से पीपीगंज जा रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब फरेंदा-कैंपियरगंज जंगल में एक होटल के समीप वह रुके और भूसी लेने जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप चालक वाहन पीछे करने लगा। वह इसी की चपेट में आ गए। साथ मौजूद अमीन ने शोर मचाया। जब तब जाकर चालक पिकअप को रोकता, श्रीराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी दो लड़की विनीता (16), ऋतु (12) और दो पुत्र धीरज (10) व नीरज (8) हैं। उनके मौत की सूचना पर घरवालों में कोहराम मच गया। एसओ आशुतोष सिंह ने बताया कि मृतक के भाई रविंद्र की तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रतनपुर में गुरुवार की शाम करीब सात बजे नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर सड़क की पटरी पर खड़ी बोलेरो में बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकरा गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौतनवां थाना क्षेत्र के धोतीअहवा निवासी विजय राजभर (35) सब्जी बेचकर बाइक से लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर रतनपुर में सड़क की पटरी पर खड़ी बोलेरो से वह बाइक अनियंत्रित हो जाने पर टकरा गए। इस हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी रतनपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। नौतनवां थानाध्यक्ष गजेन्द्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।