{"_id":"56eb06344f1c1b66258b4acd","slug":"executive-engineer-protest-form-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कार्य बहिष्कार करेंगे अधिशासी अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कार्य बहिष्कार करेंगे अधिशासी अभियंता
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंताओं और अवर अभियंताओं के बीच हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अभियंता एके श्रीवास्तव को पीटने के आरोपी पांचों जेई की गिरफ्तारी न होने से नाराज राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ ने शुक्रवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
गुरुवार गेस्ट हाउस में अभियंता संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें में 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया। पूर्वांचल जोन के सभी अभियंता भी इसमें शामिल होंगे। संघ ने इस निर्णय से निगम के अफसरों को भी अवगत करा दिया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरके सिंह और महासचिव डीसी दीक्षित ने मुख्य अभियंता की कार्यप्रणाली पर अंसतोष जताते हुए कहा कि एक्सईएन के साथ हुई घटना को 13 दिन बीत गए। गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। मुख्य अभियंता भी इस मामले में खामोश है जिससे प्रदेश भर के अभियंता नाराज हैं। यही वजह है कि अब संघ ने निर्णायक आंदोलन का फैसला किया है। जब तक आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
वेतन काटने की धमकी से डरने वाले नहीं
प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जोन के अभियंताओं ने कहा कि विभाग के जिम्मेदार कार्य बहिष्कार पर वेतन काटने की धमकी दे रहे हैं मगर अभियंता इससे डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता दफ्तर पर पांच दिन तक धरना देने वाले जेईयों को क्लीनचिट देने वाले अफसर अभियंता संघ की आवाज दबाना चाहते हैं।
प्रभावित नहीं होगा काम: मुख्य अभियंता
बिजली विभाग के मुख्य अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियंताओं के कार्य बहिष्कार की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। अगर वे कार्य बहिष्कार करते भी है तो इससे काम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।