{"_id":"57e69c084f1c1b8341a822ce","slug":"excercise-begins-to-do-free-the-tied-40-man-of-chowrichowra-in-congo","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगो में बंधकों की छुड़ाने की शुरू हुई कवायद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगो में बंधकों की छुड़ाने की शुरू हुई कवायद
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
सांसद आदित्यनाथ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार के लिए अफ्रीकी देश कांगो गए 42 लोगों को बंधक बनाकर कार्य कराया जा रहा है। बंधकाें को छुड़ाने की कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में महंत आदित्यनाथ ने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह को पूरे प्रकरण से साक्ष्य के साथ अवगत कराया है। विदेश मंत्रालय रिहाई के लिए कार्रवाई कर रहा है।
बता दें कि चौरीचौरा क्षेत्र के 42 लोग एजेंट के माध्यम से कांगो गए हैं। चौरीचौरा के ओमप्रकाश यादव ने नौकरी दिलाने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 65 हजार रुपये लिया था। उसने सभी लोगों को वहां की फोंडेको नामक फर्म के हवाले कर दिया। सभी फर्म में कार्य करने लगे। आठ माह से इन्हें वेतन नहीं दिया गया। वेतन के लिए जब भी कहते, उनकी बातों को अनसुनी कर दी जाती। इतना ही नहीं फर्म ने उनका पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। विवश होकर लोगों ने घरवालों को पूरी बात बताई और एक वीडियो भी भेजा।
पीड़ित परिवार के सदस्य कुछ लोगों को लेकर शुक्रवार को महंत आदित्यनाथ से मिले थे। अपनी पीड़ा से अवगत कराते हुए कांगो में फंसे लोगों को रिहा कराने की सिफारिश की। महंत ने विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह से फोन पर बात कर पूरी जानकारी दी। महंत आदित्यनाथ शनिवार को कांगो से भेजे गए वीडियो के अलावा फर्म का पूरा डिटेल लेकर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने साक्ष्यों को वीके सिंह के पास भेजवाने के साथ पूरी जानकारी दी। महंत आदित्यनाथ ने फोन पर बताया कि पूरी जानकारी विदेश राज्य मंत्री को दे दी गई है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। उम्मीद है बंधक जल्द रिहा हो जाएंगे।